किली पॉल और उनकी बहन पवन सिंह के हुए दीवाने, भोजपुरी गाने पर जमकर लगाए ठुमके

    पवन सिंह के गाने पर किली पॉल ने लगाए ठुमके, बहन भी निकली भोजपुरी गानों की फैन

    किली पॉल और उनकी बहन पवन सिंह के हुए दीवाने, भोजपुरी गाने पर जमकर लगाए ठुमके

    तंजानिया के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल अकसर साथ में सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके वीडियोज खूब वायरल होते हैं। दोनों भाई बहन मिलकर अपने ट्रेडिशनल अवतार में ही डांस करते हैं और गानों की एकदम सही लिपसिंक करते हैं। उन्हें इंडिया से काफी प्यार है। उन्होंने इसके लिए हिंदी भी सीखी है। इंडिया के बॉलीवुड, पंजाबी गाने और साउथ के गानों पर भी किली पॉल का वीडियो सामने आया है। 

    उन्होंने भोजपुरी में भी रंग जमाया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। किली और उनकी बहन नीमा ने पवन सिंह के एक गाने पर डांस किया और लिपसिंक किया है। इस गाने के साथ उन्होंने खुद को पवन सिंह का फैन बताया है। दोनों का ये वीडियो काफी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यूपी बिहार के लोग खासतौर से इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

    किली पॉल इंडिया भी आ चुके हैं। यहां तक कि उन्हें बिग बॉस के सीजन में गेस्ट के तौर पर भी देखा गया था। किली का मजेदार अंदाज लोगों को खूब भाता है। वो हर भाषा के ट्रेडिंग गानों पर वीडियो बनाते हैं और वो जमकर वायरल होता है।

    किली पिछले दिनों पहली बार सूटबूट में नजर आए थे। उन्होंने पंजाबी सिंगर काका के एक गाने शेप पर रील बनाई थी। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में पूछा था कि क्या वो मॉडल बन सकते हैं। किली वाकई में नीले रंग के सूट में कमाल के लग रहे थे। वैसे अकसर उन्हें ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ ही देखा गया है लेकिन उन्हें में देखकर हर कोई हैरान था।   

    किली पॉल वीडियो बनाने के लिए कोई ज्यादा तामझाम नहीं करते। वो अपने घर के आगे या अपने खेतों में जानवरों के साथ वीडियो बना देते हैं। ये वीडियो बहुत सिंपल होती हैं लेकिन किली को इस तरह से अलग अलग भाषाओं पर लिप सिंक करते देखना लोगों को हैरान करता है।

    Tags