बार बार पोस्ट शेयर करके हेटर्स के निशाने पर आईं अक्षरा सिंह, ट्रोलर्स बोले 'एक दिन में कितनी...'

    भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह आज एक के बाद एक पोस्ट शेयर किए जा रही हैं। ऐसे में लोग भी अक्षरा सिंह की तस्वीरें और वीडियोज से परेशान हो गए हैं।  

    बार बार पोस्ट शेयर करके हेटर्स के निशाने पर आईं अक्षरा सिंह, ट्रोलर्स बोले 'एक दिन में कितनी...'

    भोजपुरी अदाकार अक्षरा सिंह लाइमलाइट बटोरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। अक्षरा सिंह अपने काम से समय निकालकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह समय समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हालांकि अब अक्षरा सिंह के फैंस भी उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखकर बोर हो गए हैं। यही वजह है कि अब लोगों ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी की इस हसीना की क्लास लगानी शुरू कर दी है। लोग पूछने लगे हैं कि अक्षरा सिंह एक दिन में कितनी पोस्ट शेयर करती हैं।

    कुछ समय पहले ही अक्षरा सिंह ने अपने एयरपोर्ट लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह काफी मॉर्डन अवतार में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद अक्षरा सिंह ने एक और रील फैंस के साथ साझा की। इस रील में अक्षरा सिंह देसी अवतार में हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह को ब्लू कलर की साड़ी में देखा जा सकता है। वीडियो में अक्षरा सिंह का लुक बेहद कातिलाना लग रहा है। 

    कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्षरा सिंह ने एक दिन में 6 पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अक्षरा सिंह की एक्टिविटी ने तो फैंस को भी हैरत में डाल दिया है। फैंस पूछ रहे हैं कि अक्षरा सिंह बार बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें क्यों शेयर कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, एक दिन कितना पोस्ट डाल देती हो आप...? लगता है कि आपके पास काफी समय है।

    एक दूसरे यूजर ने लिखा, अक्षरा सिंह तुम बीते कुछ समय में काफी बदल गई है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि अक्षरा सिंह के नए लुक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लोग अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि लाख हेटर्स होने के बाद भी अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं।   

    Tags