वरुण धवन ने आलिया भट्ट को प्यार से किया था बर्थडे विश, देखिए कैसे खफा हो गईं एक्ट्रेस!

    वरुण धवन आलिया को बर्थडे पर विश करके टांग खिचांई कर रहे थे लेकिन एक्ट्रेस ने उन्ही की क्लास लगा दी...

    वरुण धवन ने आलिया भट्ट को प्यार से किया था बर्थडे विश, देखिए कैसे खफा हो गईं एक्ट्रेस!

    आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया है और इसी के साथ ही एक्ट्रेस 30 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन पर ना सिर्फ फैंस और परिवार के लोगों ने बल्कि फिल्म जगत से भी सेलेब्स ने उन्हें विश किया था। कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर जैसे तमाम सितारों ने एक्ट्रेस को दिल से विश किया। इन्हीं में से एक खास बर्थडे विश वरुण धवन की भी थी, जिससे आलिया थोड़ी खीझ गईं। क्योंकि वरुण धवन की फोटो उन्हें पसंद नहीं आई और कहने लगीं कि हर उन्हें ये फोटो ही क्यों मिलती है।

    अब ऐसी नोक झोक और टांग खिंचाई तो दोनों के बीच चलती रहती है। दरअसल दोनों बचपन के दोस्त हैं और साथ में पढ़े भी हैं। वरुण और आलिया ने साथ में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

    वरुण धवन ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ''तुमको पब्लिक फोरम पर जन्मदिन की बधाई देनी पड़ी क्योंकि बहुत सारे लोग बुरा महसूस कर रहे थे।'' वरुण ने इसके साथ जो फोटो पोस्ट की है वो दरअसल उनकी फिल्म कलंक के प्रमोशन की है। आलिया साड़ी और मांग टीका पहने घुटनों के बल बैठी हैं और बच्चा गाना गा रहा है और साथ में वरुण धवन भी हैं। इसी पर आलिया ने लिखा, ''हाहाहा तुम मेरी इससे बेहतर फोटो चूज नहीं कर सकते लेकिन?''

    आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आएंगी। ये आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। इसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट लीड रोल मे हैं।

    Tags