Poacher Teaser: बेजुबान हाथियों की आवाज बनीं आलिया भट्ट, इस सीरीज के जरिए दिखाएंगी जंगल का काला सच

    आलिया भट्ट ने अपनी नई वेब सीरीज पोचर की दिखाई झलक, उनके ही प्रोडक्शन हाउस में बनी है ये सीरीज

    A still from Paocher teaser

    A still from Paocher teaser

    आलिया भट्ट एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक बिजनेस वुमेन भी हैं। उन्होंने अपने बिजनेस सेटअप करने के साथ साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू कर रखा है। इसी प्रोडक्शन के तहत अब आलिया भट्ट की वेब सीरीज पोचर आ रही है। इसमें वो एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनी हुई हैं। आलिया भट्ट ने अपनी इस सीरीज की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने जो टीजर जारी किया है, इसमें वो खुद नजर आ रही हैं। दरअसल वो इसके जरिए सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं।

    उनकी सीरीज पोचर की कहानी जंगल में हाथियों के दातों की तस्करी पर बेस्ड है। पोचर अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। आलिया वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, ''अशोक का मर्डर आज सुबह 9 बजे रिपोर्ट हुआ। ये इस महीने की तीसरी घटना है। उसका शरीर बेजान...बुरे हाल में था। अशोक सिर्फ 10 साल का था। उसने अपने हत्यारों को देखा भी नहीं।'' 

    वो आगे कहती हैं, ''उन्हें लगता है वो निकल जाएंगे, लेकिन नहीं। सिर्फ इसलिए कि अशोक हम में से नहीं था, इसका यह मतलब नहीं क्राइम छोटा था। क्योंकि मर्डर इज मर्डर।'' 

    इस टीजर के कैप्शन में आलिया ने लिखा, ''मैंने जागरुक करने के वीडियो के लिए जंगल में एक दिन से भी कम गुजारा, लेकिन फिर भी इसने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। मर्डर इज मर्डर...और मैं इंतजार नहीं कर सकती रिची मेहता और कमाल की कास्ट की आंखों से आपके पूरी कहानी देखने का।''

    सोशल मीडिया पर इस टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''किसी को तो ये आवाज़ उठानी ही थी!!! आलिया भट्ट आप स्टार लड़की हैं, आप हमेशा उस पक्ष को सामने लाती हैं जिसके बारे में हम सबसे कम बात करते हैं और यही इसे इतना खास बनाता है!!! इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

    Tags