शाहरुख और सलमान के स्पाई यूनिवर्स में हुई आलिया भट्ट की एंट्री, लोग बोले- 'हर जगह क्यों'
आलिया भट्ट भी शाहरुख खान और सलमान खान की तरह एक्शन करती आएंगी नजर, स्पाई यूनिवर्स में हुई एंट्री
![Alia Bhatt YRF spy universe Alia Bhatt YRF spy universe](https://imagesv2.desimartini.com/images/202307/alia-bhatt-1689316157.jpeg?width=800&quality=50&format=webp)
Alia Bhatt YRF spy universe
आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा मे हैं। उनके अलग अलग प्रोजेक्ट्स की चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि आलिया भट्ट यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होंगी। मतलब जैसे शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर फिल्मे हैं। उसी तरह से आलिया भट्ट की भी स्पाई फिल्म आएगी जिसमें वो एक एजेंट के रोल में नजर आ सकती हैं।
अब इस खबर पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। किसी का कहना है कि वो अच्छा कर लेंगी क्योंकि उन्होंने राजी में भी अच्छी एक्टिंग की थी। लेकिन कुछ लोगों को आलिया को एक्शन में देखना रास नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि ये तो दीपिका और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेस के साथ गलत हो रहा है क्योंकि वो पठान और टाइगर जैसी फिल्मों में साइड रोल मे हैं। उनकी खुद की फिमेल स्पाई वाली मूवी नहीं है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने आलिया को अभी भी बच्ची बताया है तो वहीं दूसरे को यकीन नहीं हो रहा कि वो ऐसा रोल कैसे कर लेंगी। जबकि एक और ने कहा कि हर जगह आलिया भट्ट को क्यों डाल दिया जाता है। बता दें कि आलिया भट्ट अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं। उसमें वो एक विलेन बनी हैं और एक्शन करती दिखाई देंगी।
फिलहाल आलिया अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह उनके साथ लीड रोल मे हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। आलिया फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा का भी हिस्सा हैं। जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ भी हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा वो नीतेश कुमार की रामायण में सीता का रोल करते नजर आएंगी।