अल्लू अर्जुन गणेश विसर्जन में बेटी अरहा के साथ जमकर नाचे, वीडियो देख झूम उठे फैंस

    साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सामने आ रहा है, जिसमें वो अपनी बेटी अरहा संग गणेश विर्सजन का त्योहार मनाते हुए फुल जोश में दिखाई दिए हैं। 

    अल्लू अर्जुन गणेश विसर्जन में बेटी अरहा के साथ जमकर नाचे, वीडियो देख झूम उठे फैंस

    साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने गणेश उत्सव से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी अरहा संग फुल मस्ती भरे अंदाज में गणेश विसर्जन को भव्य तरीके से मनाते हुए दिखाई दिए। पिता और बेटी की इस जोड़ी ने एक-साथ सड़क पर पूरे जोश के साथ डांस भी किया। साथ ही इस जश्न में एक्टर का पूरा स्टार और टीम भी शामिल होती हुई दिखाई दी, जिन्होंने उनका उत्साह और बढ़ा दिया। 

    एक्टर अल्लू अर्जुन ने इससे जुड़ा हुआ वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, "गणपति बप्पा मोरया।' वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि अल्लू अर्जुन अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई देते हैं। साथ ही उनके हाथ में मिट्टी से बने गणेश जी भी नजर आते हैं। जिन्हें वो एक गाड़ी में मौजूद व्यक्ति को दे देते हैं। इसके बाद अल्लू अर्जुन नारियल को एक हाथ से तोड़ते हुए नजर आते हैं। बाद में उनकी बेटी और वो जोर-जोर से गणपति बप्पा बोलते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही झूमते हुए भी नजर आते हैं। इस दौरान एक्टर की बेटी औऱ उनके चेहरे पर से एक भी बार मुस्कान गायब नहीं होती। आप भी यहां देखिए एक्टर अल्लू अर्जुन औऱ उनकी बेटी अरहा से जुड़ा हुआ ये क्यूट सा वीडियो।

    वहीं, एक्टर अल्लू अर्जुन के इस वक्त को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-लव यू सर। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया। ज्यादातर उनके फैंस इस पोस्ट पर दिल और आग वाली इमोजी शेयर करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, एक्टर अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि वो हॉलीवुड में भी कदम रख सकते हैं। 

    Tags