अल्लू अर्जुन ने मार्टिन गैरिक्स के साथ किया ऊं अंटावा गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस हुए क्रेजी

    एक्टर अल्लू अर्जुन और डीजे मार्टिन गैरिक्स का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    अल्लू अर्जुन ने मार्टिन गैरिक्स के साथ किया ऊं अंटावा गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस हुए क्रेजी

    साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन जब भी कुछ नया करते हैं वो फैंस के बीच छा ही जाते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लोगों के बीच बने हुए हैं। लेकिन एक्टर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इंटरनेशनल डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ नजर आएं। दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग वीडियो में साफ देखने को मिली। मार्टिन और अल्लू अर्जुन स्टेज पर जबरदस्त तरीके से आग लगाते हुए दिखाई दिए। फैंस को दोनों का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

    अल्लू अर्जुन और मार्टिन गैरिक्स से जुड़ा वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों स्टेज पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ऊं अंटावा गाने पर हाथों को लहराते हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन का ये अंदाज देख फैंस काफी ज्यादा खुश होते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए अल्लू अर्जुन और मार्टिन गैरिक्स से जुड़ा वायरल होता वीडियो। 

    इतना ही नहीं एक्टर अल्लू अर्जुन ने मार्टिन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'क्या मजेदार रात है.. ओह अंतवा @martingarrix के साथ। वहीं, अल्लू अर्जुन के पोस्ट पर मार्टिन भी रिएक्ट करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने लिखा- जुड़ने के लिए धन्यवाद भाई। वैसे एक चीज तो यहां हम ये कह सकते हैं कि जब भी अल्लू अर्जुन कुछ नया करते हैं वो फैंस के बीच हिट हो ही जाता है। 

    एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की बात करें तो उसका विशाखापत्तनम का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है। ऐसी खबर सामने आई है कि फिल्म का एक गाना इसमें शूट किया गया है। नवंबर में फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। पुष्पा फिल्म जिस तरह से हिट हुई थी। ऐसे ही पुष्पा 2 के हिट होने की उम्मीद फैंस को काफी ज्यादा है।

    Tags