अल्लू अर्जुन का दिखा खराब मूड, पुष्पाराज को किस बात की हुई टेंशन?

    अल्लू अर्जुन का खराब मूड देखकर लोग परेशान, फोटो क्लिक कराने से भी किया मना

    अल्लू अर्जुन का दिखा खराब मूड, पुष्पाराज को किस बात की हुई टेंशन?

    पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन का लोग उनकी अगली फिल्म पुष्पा 2 के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन एक्टर बीच बीच में रेस्ट भी ले रहे हैं। पिछले दिनों वो ब्रेक लेकर अपनी फैमिली को राजस्थान लेकर गए थे। अल्लू अर्जुन को वैसे भी जहां देखा जाता है वो सुर्खियां ही बन जाते हैं। पुष्पा ने उन्हें इंडिया नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर फेमस करवा दिया लेकिन अल्लू अब भी काफी जमीन से ही जुड़े हुए हैं और बिल्कुल भी घमंड नहीं आया।

    हालांकि इस बार जब अल्लू अर्जुन स्पॉट हुए तो उनका मूड कुछ ठीक नहीं लगा। शुक्रवार को एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अल्लू ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट में नजर आए। वो हमेशा की तरह काफी कूल लग रहे थे। लेकिन जब वो गाड़ी से निकलकर एयरपोर्ट की तरफ जाने लगे तो पैपराजी ने उन्हें फोटो के लिए कहा लेकिन वो सीधा चलते चले गए और एक बार हाथ से फोटो ना क्लिक करवाने का इशारा भी किया। पीछे से किसी पैपराजी ने उन्हें अन्ना कहकर पुकारा तो किसी ने पुष्पाराज। लेकिन अल्लू नहीं रुके और चले गए।

    एक्टर के एक्सप्रेशन से लग रहे थे कि वो कुछ थके हुए हैं और उनका मूड भी ठीक नहीं हैं। उनके चेहरे वो हमेशा की तरह वाली स्माइल गायब थी लेकिन चलिए हम तो यही उम्मीद करते हैं कि एक्टर के साथ सब ठीक ही हो।

    अल्लू अर्जुन की और फिल्मों की भी काफी चर्चा होती रहती है लेकिन सबकी नजरें तो पुष्पा 2 पर टिकी हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान में अल्लू अर्जुन के कैमियो की खबर आई थी लेकिन पता चला कि एक्टर पुष्पा 2 की वजह से टाइम नहीं निकाल पाए। इसलिए शाहरुख और अल्लू अर्जुन को साथ में देखने का सपना अधूरा ही रह गया। 

    Tags