अल्लू अर्जुन करेंगे हॉलीवुड डेब्यू, न्यू यॉर्क में हुई डील?

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि एक्टर को हॉलीवुड की तरफ से भी ऑफर मिला है। हाल ही में जब अल्लू न्यू यॉर्क गए थे। तब वहां पर उन्हें ये फिल्म का ऑफर मिला।

    अल्लू अर्जुन करेंगे हॉलीवुड डेब्यू, न्यू यॉर्क में हुई डील?

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के बाद अलग ही बुलंदियों पर पहुंच गए हैं। एक्टर को न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी खूब प्यार मिल रहा है। पुष्पा एक पैन इंडिया फिल्म थी। फिल्म की सक्सेस के बाद एक्टर को अब न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड से भी ऑफर आ रहे हैं। हाल ही में इंडिया डे परेड के लिए अल्लू अर्जुन न्यू यॉर्क में थे। वहां उन्हें सम्मानित भी किया गया। वहां उन्होंने अपना 'झुकेगा नहीं' वाला डायलॉग बोला और वो काफी पॉपुलर हुआ। उन्होंने अपने देश का झंडा लहराते हुए कहा, ''ये इंडिया का झंडा है, झुकेगा नहीं।'' अल्लू अर्जुन का ये वीडियो खूब वायरल हुआ है।

    अब सामने आ रहा है कि न्यू यॉर्क में उन्हें एक सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''अल्लू अर्जुन को इंडस्ट्री के एक बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की तरफ से हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। जब एक्टर न्यू यॉर्क में परेड के लिए थे, तब उन्होंने सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के लिए जल्दी में एक मीटिंग की थी।'' अगर अल्लू अर्जुन हॉलीवुड की ये डील लेते हैं तो उनके फैंस तो और भी गद गद हो जाएंगे।

    फिलहाल तो लोग उनकी फिल्म पुष्पा: द रूल का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक अल्लू अर्जुन अब और भी खतरनाक रोल में नजर आएंगे। उनका मुकाबल फहाद फाजिल के पुलिस वाले कैरेक्टर से होगा। फिल्म में एक बार फिर से रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के बीच रोमांस दिखाया जाएगा। पुष्पा 2 को फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने ही लिखा और वो ही इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। इस हफ्ते फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। इस फिल्म के अलावा अल्लू अर्जुन ने साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली की भी फिल्म साइन की है। जिसकी शूटिंग वो पुष्पा 2 के बाद करेंगे। 

    Tags