'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन ने कंफर्म कर दी 'पुष्पा 3' फिल्म, जानिए क्या बोले एक्टर

    अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 को लेकर कही ये बड़ी बात, जानकर आ जाएगा मजा

    'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन ने कंफर्म कर दी 'पुष्पा 3' फिल्म, जानिए क्या बोले एक्टर

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार हो रहा है। पुष्पा के बाद इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी और रश्मिका मंदाना भी अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल मे होंगी। हाल ही में अल्लू अर्जुन बर्लिन फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे जहां उनकी फिल्म पुष्पा को दिखाया गया था। इसी मौके पर तेलुगु एक्टर ने पुष्पा 3 भी कंफर्म कर दी। उन्होंने कहा कि मेकर्स इसे एक फ्रेंचाइजी के रूप में बनाना चाहते हैं। 

    पुष्पा 2 एक्टर ने बर्लिन में एक पब्लिकेशन से बात करते हुए कहा, ''आप निश्चित रूप से तीसरे पार्ट की उम्मीद कर सकते हैं, और हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं। हमारे पास लाइनअप के लिए रोमांचक आइडिया है।''

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का लेवल इस बार और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। मेकर्स इस बार बजट भी बढ़ा दिया है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से छोड़ी गई थी। पुष्पा 2 का वैसे एक पोस्टर और एक वीडियो सामने आ चुका है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन काली मां जैसे खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में दिखाया गया था कि पुष्पा जेल से भाग जाता है और वो सीधे जंगल में नजर आता है जहां शेर भी उससे पंगा नहीं लेता। 

    फिल्म का वैसे अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से क्लैश भी हो सकता है। दोनों ही फिल्में स्वतंत्रा दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती हैं। हालांकि रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का कंफर्म ऐलान नहीं किया है।

    वैसे अल्लू अर्जुन के लाइनअप में और भी फिल्मे हैं। एक्टर की फिल्म आइकॉन काफी दिनों से एक्टर की लिस्ट मे है। वहीं अल्लू अर्जुन एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ भी एक फिल्म करेंगे। 

     

    Tags