नीतू कपूर ने अनबन की खबरों के बीच बहू आलिया पर लूटाया प्यार, बीच सड़क पर समधन को लगाया गले

    आलिया भट्ट और नीतू कपूर को लेकर बीच में ऐसी खबर सामने आ रही थी कि उनके बीच अनबन चल रही है, लेकिन एक वीडियो ने अब सबकुछ साफ कर दिया है।

    नीतू कपूर ने अनबन की खबरों के बीच बहू आलिया पर लूटाया प्यार, बीच सड़क पर समधन को लगाया गले

    बॉलीवुड के गलियारों में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब कुछ सास-बहू के बीच अनबन की खबरें जोरों पर थी। इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी सास नीतू कपूर का नाम भी शामिल हो गया था। एक वीडियो दोनों का काफी तेजी सा वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा था कि दोनों सास-बहू के रिश्ते में लगाता है खटास आ गई है। अब एक और वीडियो नीतू कपूर और आलिया भट्ट का सामने आया है, जिसमें दोनों की खास और प्यारी बॉन्डिंग नजर आई है। फैंस उस वीडियो को देखने के बाद काफी खुश हो गए हैं।

    दरअसल वीरेंद्र चावला ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें आलिया भट्ट, उनकी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और सासू मां नीतू कपूर एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए। सभी लोग वहां से निकलते वक्त एक-दूसरे को प्यारे तरीके से अलिवदा कहते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सास नीतू ने बहू आलिया भट्ट के गालों को जोर से अपने हाथों के साथ प्यार से दबाया और बॉय कहते हुए गाड़ी में बैठ गई। यहां देखिए आलिया भट्ट और नीतू कपूर का वायरल होता हुआ वीडियो यहां। 

    समधन पर नीतू कपूर का प्यार

    इसके अलावा एक्ट्रेस नीतू कपूर की अपनी समधन सोनी राजदान के साथ भी अच्छी जमती हुई वीडियो में नजर आई। वैसे फैंस को नीतू कपूर और आलिया भट्ट का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी खुश हैं। क्योंकि दोनों के अनबन की खबरों ने फैंस को काफी परेशान कर दिया था। वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो में आलिया भट्ट के बर्ताव पर ही सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि एक बेचार शख्स चश्मे वाला उसके साथ तस्वीर क्लिक करवाना चाहता था लेकिन (आलिया) ने उसे इग्नोर कर दिया। 

    Tags