आम्रपाली दुबे ने बेहद खास तरीके से किया मधु शर्मा को बर्थडे विश, फैंस बोले- असली मजे तो निरहुआ...

    भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी दोस्त औऱ एक्ट्रेस मधु शर्मा को बेहद ही प्यारे तरीके से किया बर्थडे विश। फैंस को पसंद आया दोनों का ये वीडियो। 

    आम्रपाली दुबे ने बेहद खास तरीके से किया मधु शर्मा को बर्थडे विश, फैंस बोले- असली मजे तो निरहुआ...

    भोजपुरी की कई एक्ट्रेसेस हैं जिनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा से ही बेताब रहते हैं। इसके अलावा कुछ एक्ट्रेसेस तो इस इंडस्ट्री में ऐसी है जोकि एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त है। वैसे लिस्ट तो काफी लंबी है लेकिन आम्रपाली दुबे और मधु शर्मा का नाम इस लिस्ट में जरूर आता है। एक्ट्रेस मधु शर्मा का आज जन्मदिन है ऐसे में आम्रपाली दुबे उन्हें विश करने से कैसे पीछे रह सकती है। उन्होंने मधु शर्मा को विश करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो और मुध शर्मा एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    दरअसल एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक्ट्रेस मधु शर्मा को बर्थडे विश करते हुए जो वीडियो शेयर किया है, उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में निरहुआ दोनों एक्ट्रेस के बीच में खड़े होकर उनके साथ गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो भारत का नहीं बल्कि विदेश से जुड़ा हुआ लग रहा है। वीडियो में आम्रपाली जहां वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस मधु शर्म साड़ी पहनकर अलग ही कहर बरसाती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों एक्टर निरहुआ के साथ गजब तरीके से ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मधु जी। आपके लिए हमेशा प्यार, हंसी, स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हूं। इस आम्रपाली के इस विश पर रिएक्ट करते हुए मधु शर्मा ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- बहुत-बहुत शुक्रिया डार्लिंग। आप भी यहां देखिए आम्रपाली दुबे औऱ मधु शर्मा से जुड़ा गजब का वीडियो। 

    इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग जहां मधु शर्मा को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए दिखाई दिए। तो कुछ लोग ये कहते हुए नजर आए कि दो खूबसूरत एक्ट्रेस के बीच असली मजा तो एक्टर निरहुआ उठा रहे हैं। 

    Tags