अनिल कपूर ने अपने सॉन्ग 'एक लड़की को देखा’ को किया रीक्रिएट, ये मज़ेदार वीडियो है

    एक्टर अपनी फिल्म ‘1942: लव स्टोरी’ के सबसे पॉपुलर गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को रीक्रिएट किया है। एक्टर को नॉर्वेजियन समूह 'क्विक स्टाइल' के साथ गाने को कोरियोग्राफ करते हुए देखा जा सकता है।

    अनिल कपूर ने अपने सॉन्ग 'एक लड़की को देखा’ को किया रीक्रिएट, ये मज़ेदार वीडियो है

    एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं। अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर अपनी फिल्म ‘1942: लव स्टोरी’ के सबसे पॉपुलर गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को रीक्रिएट किया है। एक्टर को नॉर्वेजियन समूह 'क्विक स्टाइल' के साथ गाने को कोरियोग्राफ करते हुए देखा जा सकता है।

    शानदार वीडियो में, अनिल कपूर लड़कों के साथ गाने की कोरियोग्राफी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक लड़का लड़की की तरह चाल चल सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचता दिख रहा है। 'लडकी' की नकल करते हुए लड़कों के पास से गुजरते हुए देखा जा सकता है, जबकि लड़के उसे स्लो-मो में देखते रह जाते हैं। अनिल कपूर अपनी निगाहों को दूसरी तरफ घुमाते हुए दिखाई देते हैं और क्विक स्टाइल अपने मास्टर जी को उनके ग्रूवी स्टाइल में फॉलो करते हैं। अनिल कपूर सहित सभी लड़कों को हवाई शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। क्विक स्टाइल ने एक्टर अनिल कपूर के साथ शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    अनिल कपूर सोशल मीडिया के साथ फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। उन्हें 2022 में रिलीज़ हुई वरुण धवन, कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ में देखा गया था। फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला। एक्टर अगली बार सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में दिखाई देंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन है और 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। उनके पास रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ भी है। नो एंट्री के सीक्वल में भी नजर आयेंगे।

    Tags