अनिल कपूर ने -110 डिग्री में किया वर्क आउट, लोग बोले- 'सुनीता कंट्रोल करो'

    अनिल कपूर ने माइनस 110 टेंपरेचर में किया वर्कआउट, देखकर हिल गए लोग

    अनिल कपूर ने -110 डिग्री में किया वर्क आउट, लोग बोले- 'सुनीता कंट्रोल करो'

    अनिल कपूर इन दिनों कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। दरअसल एक्टर फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इसमें वो एक पायलेट की भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल मे हैं। अब अनिल कपूर ने वीडियो शेयर की है जिसमें एक्टर माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में वर्कआउट कर रहे हैं। इसके साथ ही अनिल कपूर ने लिखा, ''नॉटी एट 40 का टाइम गया, ये 60 में सेक्सी होने का टाइम है।''  

    इस वीडियो पर तमाम सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। खुद अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने भी दिल वाला इमोजी शेयर किया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। इनमें से कुछ ने तो अनिल कपूर की पत्नी सुनीता को एक्टर को कंट्रोल करने की सलाह दी है। जबकि कुछ अनिल के जोश और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये है आपकी जवानी का राज।'' एक यूजर को चिंता हो गई। उसने लिखा, ''आप अपने आप को जमाने वाले हो? मुझे चिंता हो रही है।'' इसी तरह के तमाम कमेंट्स अनिल की इस वीडियो पर आए हैं।

    अनिल कपूर ने इससे पहले मास्क पहने हुए ट्रेड मिल पर भागते हुए वीडियो शेयर की थी। एक्टर ये सारी तैयारी अपनी नई फिल्म फाइटर के लिए कर रहे हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर डायरेक्ट की थी। वहीं खुद अनिल कपूर की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म जुग जुग जियो में वरुण धवन और नीतू कपूर संग नजर आए थे। लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म थी। हालांकि अब फाइटर उनकी एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है।

    अनिल कपूर कई बार अपनी फिटनेस से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। लोग हैरान हो जाते हैं कि अनिल कपूर कैसे इतने फिट बने रहते हैं और कैसे उन्हें इसके लिए इंस्पिरेशन मिलती है।

    Tags