एनिमल के इंग्लिश वर्जन को एक्टर नकुल मेहता ने दी रणबीर कपूर को आवाज, पत्नी जानकी हुई हैरान

    नकुल मेहता ने फिल्म एनिमल के इंग्लिश वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। जब पहली बार रणबीर कपूर के मुंह से नकुल मेहता की पत्नी ने उनकी आवाज सुनी तो वो दंग रह गई।

    एनिमल के इंग्लिश वर्जन को एक्टर नकुल मेहता ने दी रणबीर कपूर को आवाज, पत्नी जानकी हुई हैरान

    टीवी के बेस्ट एक्टर्स में से एक नकुल मेहता आते हैं। उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि आवाज भी लोगों को अपना दीवाना बनाने का काम करती है। वैसे एक्टर की आवाज अब एक्टर रणबीर कपूर के काम आती दिखाई दी है। फिल्म एनिमल को इंग्लिश में डब किया गया है, जिसमें एक्टर नकुल मेहता ने अपनी शानदार आवाज दी है। रणबीर कपूर के मुंह से अपने पति की आवाज सुनकर उनकी पत्नी खुद हैरान रह गई है। दरअसल एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा चुकी है। ऐसे में इंग्लिश डब के लिए नकुल मेहता ने अपनी आवाज दी है। 

    नकुल मेहता ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है वीडियो में एनिमल फिल्म का एक सीन टीवी पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। सीन में नकुल मेहता की आवाज इंग्लिश वर्जन में सुनाई दे रही है। नकुल की आवाज सुनर उनकी पत्नी जानकी हैरान रह जाती है। वो इस चीज पर हैरानी जताते हुए कहती है- ये तुम्हारी आवाज है। ये तुम्हारी आवाज कैसे हो सकती है? जानकी के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नकुल मेहता से जुड़ा वीडियो।

    नकुल मेहता की आवाज से इंप्रेस हुए फैंस

    नकुल मेहता के इस वीडियो को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार। आप टैलेंटेड मैक्स प्रो हैं... अपनी आवाज को डब करना, भावनाओं को फिर से महसूस करना बहुत कठिन है.. यह सिर्फ एक और स्तर का नॉक्स है !! हैट टिप टिप यू! दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- बहुत ही शानदार। वहीं, तीसरे यूजर ने अपनी बात में कहा- गजब का काम। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए नकुल मेहता ने बताया कि उन्होंने 15 दिन इस फिल्म को इंग्लिश में डब करने को लेकर लगाए थे।

    Tags