'एनिमल' के बाद 'छावा' में होगा अनिल कपूर का खतरनाक रोल, विक्की कौशल भी लगेंगे फीके!

    विक्की कौशल से इस फिल्म में भिड़ते नजर आएंगे अनिल कपूर? एनिमल के बाद एक और धांसू रोल की हो रही तैयारी

    'एनिमल' के बाद 'छावा' में होगा अनिल कपूर का खतरनाक रोल, विक्की कौशल भी लगेंगे फीके!

    इन दिनों फिल्म एनिमल का ट्रेलर आने के बाद इस फिल्म के हर एक कैरेक्टर की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल मे हैं और अनिल कपूर उनके पिता का रोल कर रहे हैं जो काफी खतरनाक लुक में दिख रहे हैं। उन्हीं की राह पर चलकर रणबीर कपूर का कैरेक्टर और खतरनाक गैंगस्टर बनता है। फिल्म के टीजर में बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की झलक भी देखने को मिली है। 

    हालांकि रणबीर के बाद अगर सबकी नजरें टिकी हैं तो वो अनिल कपूर पर टिकी हैं। क्योंकि उनके ग्रे शेड का रोल उन पर काफी जच रहा है। एक्टर से अब आगे भी ऐसे ही रोल की उम्मीद की जा रही है। इसलिए छावा फिल्म के मेकर्स ने उन्हें ऐसे ही एक खतरनाक रोल के लिए अप्रोच किया है।

    दरअसल विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म आ रही है 'छावा'। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति सांभाजी महाराज का को रोल कर रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना येसुबाई भोंसले का कैरेक्टर प्ले करेंगी। फिल्म में औरंगजेब का भी खतरनाक कैरेक्टर होने वाला है जिसके लिए अनिल कपूर को चुना गया है। हालांकि उन्होंने अभी इस रोल को हां नहीं कहा है।

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''टीम औरंगजेब की भूमिका के लिए पहले ही अनिल कपूर से संपर्क कर चुकी है, लेकिन अभी तक उन्होंने साइन नहीं किए हैं। अगर चीजें ठीक होती हैं, तो अनिल कपूर निश्चित रूप से फिल्म में विक्की कौशल से भिड़ते नजर आएंगे।''

    वहीं बात करें विक्की कौशल की तो वो पहले ही अनिल कपूर और रणबीर कपूर से क्लैश करते नजर आ रहे हैं। एनिमल और सैम बहादुर दोनों ही 1 दिसंबर को इस साल रिलीज होने वाली है। विक्की फिल्म में सैम मानेक शॉ की भूमिका निभा रहे हैं।

    Tags