रैंप पर चलीं बहन अंशुला कपूर तो भाई अर्जुन कपूर ने खड़े होकर बजाई तालियां!

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को पहली बार रैंप पर देखा गया है, एक्टर उनके लिए चीयर लीडर बन गए हैं...

    रैंप पर चलीं बहन अंशुला कपूर तो भाई अर्जुन कपूर ने खड़े होकर बजाई तालियां!

    अर्जुन कपूर का अपनी बहन अंशुला कपूर से बहुत अच्छा बॉन्ड हैं। वो हमेशा ही अपनी बहन को खूब सपोर्ट करते रहते हैं। कई बार दोनों को साथ में मजे-मस्ती करते देखा गया है। इस बार भी दोनों साथ में लैक्मे फैशन वीक में नजर आए। आपको एक बार को ये भी लगा होगा कि अर्जुन रैंप वॉक कर रहे होंगे क्योंकि उनको भी कई बार मॉडलिंग करते देखा गया है।

    लेकिन इस बार माजरा कुछ और था। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर पहली बार रैंप वॉक करते दिखाई दी हैं। अर्जुन ने खुद इस रैंप वॉक की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘‘आशा है कि आज आप उसे देख रही हैं और मुस्कुराते हुए माँ… तुम्हारी बेटी बड़ी होकर क्या बन गई है ये देखने के लिए तुम्हें वहां देखना याद आ गया... आपको अंश पर गर्व है... आपने मुझे कभी हार न मानने की प्रेरणा दी।’’

    अंशुला ने इस रैंप वॉक के लिए शीर कॉर्सेट टॉप पहना है, जिसे उन्होंने हाई स्लिट स्कर्ट के साथ पूरा किया है। अंशुला जैसे ही रैंप पर आती हैं, अर्जुन चीयर लीडर बन जाते हैं और खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं।

    अंशुला का पहले काफी वजन था लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अपना पूरा टांसफोर्मेशन कर डाला जिसके बाद से उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। जबकि पहले अंशुला काफी ट्रोल होती थीं।

    वहीं बात करें अर्जुन कपूर कि तो एक्टर फिल्म कुत्ते में नजर आए थे जिसमें उनके साथ तबु और नसीरुद्दीन शाह भी थे। हालांकि फिल्म कमाल नहीं कर पाई। अब अर्जुन कपूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म द लेडी किलर में नजर आएंगे। इसके अलावा वो मेरे हसबैंड की बीवी और कनेडा में नजर आएंगे। एक्टर की पिछली काफी टाइम से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है लेकिन आगे आने वाली फिल्मों से लोग उम्मीद कर रहे हैं।

    Tags