अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बहन खुशी-जान्हवी ने जताई खुशी

    एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जिसको लेकर हर कोई खुश है। 

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बहन खुशी-जान्हवी ने जताई खुशी

    एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर फैंस के बीच अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होने अपने बॉयफ्रेंड स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि बेहद ही गजब तरीके से की है। अंशुला ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा फैंस के बीच शेयर किया है। अंशुला के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो अंशुला के इस नए रिश्ते को लेकर अपनी खुशी जता रहे हैं। 

    जो तस्वीर अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उसमें वो अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पूल में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को तस्वीर में देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंशुला और रोहन के बीच कितना प्यार है इस बात की झलक खुद आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा- 366 और साथ ही व्हाइट दिल वाली इमोजी भी शेयर की। आप भी यहां देखिए अंशुला और रोहन ठक्कर से जुड़ी प्यारी सी तस्वीर यहां। 

    अंशुला कपूर ने जैसे ही रोहन संग अपनी तस्वीर शेयर की वैसे ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। उनकी बहनों जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने कई लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट पर पोस्ट की। जबकि अथिया शेट्टी ने येलो दिल वाले इमोजी को शेयर किया। इसके अलावा रिया कपूर और महीप कपूर ने लिखा, "क्यूटिस।" इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे उनकी पोस्ट को पसंद करते हुए नजर आएं। यहां तक ​​कि फैंस भी इस जोड़ी पर प्यार बरसाते दिखाई दिए। एक फैन ने लिखा, "यह स्वर्ग में बनी जोड़ी जैसा है।" दूसरे फैन ने लिखा, " क्या खूबसूरत तस्वीर है।'

    Tags