अंशुला कपूर बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर का हाथ थामें बढ़ी आगे, यूजर्स बोले 'प्यार में कद काठी नहीं देखी जाती'

    अंशुला ने दुनिया की परवाह किये बिना कॉंफिडेंट से थामा बॉयफ्रेंड रोहन का हाथ 

    अंशुला कपूर बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर का हाथ थामें बढ़ी आगे, यूजर्स बोले  'प्यार में कद काठी नहीं देखी जाती'

    अंशुला कपूर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल में हुई दिवाली पार्टी में दोनों एक दूसरे का हाथ थामें नज़र आये। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लहंगा चोली पहने अंशुला, रोहन का हाथ पकड़ कर आगे चलने लगती हैं। इन्हें साथ देख कर सोशल मीडिया यूजर्स बेस्ट कपल बता रहे हैं।

    दरअसल, जब से अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया है तभी से इस जोड़ी का मजाक बनाया गया था। किसी ने रोहन की हाईट का मजाक उड़ाया तो किसी को ये जोड़ी अजीब लगी थी। लेकिन अब इन्हें साथ देख के फैंस इनके सपोर्ट में आ गये है।

    वीडियो में देखा जा सकता कि अंशुला दुनिया के तानों के बाद आत्मविश्वास के साथ बॉयफ्रेंड रोहन का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ जाती हैं। ये देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा -ऐसी जोड़ी सिर्फ अरेंज मैरिज में देखी गई है। असल में इन्हें देख कर ख़ुशी हुई,’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘उसने कितने कॉंफिडेंट से उसका हाथ पकड़ा, दिल छू लिया।’ एक और यूजर ने लिखा -’रब ने बना दी जोड़ी’।

    बता दें, अंशुला लंबे समय से रोहन को डेट कर रही हैं। कपूर परिवार में इस बात की जानकारी पहले से है। अर्जुन कपूर से लेकर अनिल कपूर तक इस रिश्ते से परिवार में सभी ख़ुश हैं। वहीं रोहन की बात करें तो वो भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। पिछले कुछ सालों से फिल्म जगह में स्क्रीनप्ले राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग पर काम कर रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि अगले साल अंशुला शादी की गुड न्यूज़ फैंस को दें।

    Tags