एटली ने पत्नी प्रिया के बर्थडे पर महाकाल बाबा से लिया आशीर्वाद, जाह्नवी कपूर, शिखर पहारिया के साथ क्लिक की तस्वीर

    एटली ने अपनी पत्नी प्रिया के बर्थडे पर परिवार संग महाकाल मंदिर में आशीर्वाद लिया।

    Atlee, Priya, Janhvi And Shikhar

    Atlee, Priya, Janhvi And Shikhar

    एटली साउथ इंडिया के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर्स में से एक हैं। ख़ास तौर से वह कमर्शियल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ मिलकर उन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया। उन्हें फिल्म से काफी फायदा हुआ। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एटली ने अपनी पत्नी प्रिया के साथ अपनी लव स्टोरी और शादी के दौरान समाज की ओर से होने वाली मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की थी।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर निगेटिव एक्सपीरियंस का भी जिक्र किया था। हलांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी प्रिया ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा है और करियर में हमेशा उनका साथ दिया। इस कपल की लव स्टोरी कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। एटली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी प्रिया के लिए एक प्यारा सा बर्थडे पोस्ट किया। पोस्ट में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

    राजा रानी के डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा कि 'आज आपका बर्थडे है, माई डियर! मैंने एक लड़की के लिए प्रार्थना की, लेकिन आप जानती हैं क्या? भगवान इतने दयालु हैं कि मुझे इसके बदले में एक परी दे दी। उस परी ने मेरी सारी इच्छाएं पूरी कर दी। आप मेरे लिए सब कुछ हो और अब, हमारे परिवार में एक प्यारा सा बच्चा जुड़ गया है, मीर। हम बाप-बेटे मिलकर सूजी मम्मी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। आपको जीवन में हर खुशी मिले प्रिया।'

    हाल की तस्वीरों में डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली महाकाल मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर और उनके लवर शिखर पहारिया भी नजर आए। दोनों को मंदिर में एटली और उनकी पत्नी प्रिया के साथ देखा गया था। एटली की नई फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट रही। फिल्म में शाहरुख खान पिता और बेटे के रोल में नजर आए। इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर और प्रियामणि भी अहम रोल में हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कैमियो किया है। फिल्म के साउंडट्रैक को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किया है। उनके म्यूजिक ने फिल्म की सफलता में चार चांद लगा दिए।

    Tags