जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड धोती में आए नजर, एक्ट्रेस भी ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर पहुंची मंदिर

    शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश की इस मंदिर में आए नजर, देखने को मिला पारपंरिक अवतार

    जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड धोती में आए नजर, एक्ट्रेस भी ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर पहुंची मंदिर

    जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा मे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में नजर आई थीं। यहां पर उनकी बहन खुशी कपूर भी उनके साथ थीं। शो में करण जौहर ने एक सवाल पूछा कि उनके स्पीड डायल में किस किस का नंबर है। इस पर सबसे पहले जाह्नवी कपूर ने पापा बोनी कपूर का नाम लिया। दूसरा नाम खुशी कपूर का था और आखिरी में उन्होंने एकदम शिखर का नाम ले दिया और अचानक से ही बोलते हुए रुक गईं।

    ये नाम सुनते ही करण जौहर और खुशी कपूर दोनों ही हंस पड़े। इससे उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम पर मोहर लग गई। इसके बाद अब दोनों आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में नजर आए हैं। जाह्नवी और शिखर दोनों ही पारंपरिक अवतार में नजर आए हैं। शिखर ने धोती पहनी हुई थी और वहीं जाह्नवी कपूर गोल्डन और क्रीम कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में दिखाई दीं।

    एक्ट्रेस ने अपनी इस साड़ी में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि अब लगता है कि नए साल की शुरुआत हुई है। यानी जब उन्होंने मंदिर में दर्शन किए हैं तो उनके साल की शुरुआत हुई है। इस पोस्ट पर उनके दोस्त ओरी ने भी कमेंट किया और स्वीट पाई लिखा।

    जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार फिल्म बवाल में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। अब वो राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही मे दिखाई देंगी। एक्ट्रेस साउथ में भी डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस 'देवारा पार्ट 1' का हिस्सा होंगी। जिसमें जूनियर एनटीआर लीड रोल मे हैं। 

    Tags