जानिए क्यों भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बीच में ही छोड़ा लाइव शो, वीडियो वायरल

    वीडियो में देखा जा सकता है अक्षरा सिंह लाइव शो के दौरान एक स्टेज परफॉरमेंस दे रही हैं। तभी अचानक वो शो छोड़ कर चली जाती हैं। लेकिन अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो समझ पाएंगे कि बीच परफॉरमेंस के दौरान एक शख्स ने उनपर पैसे लुटाने शुरू कर दिए। इसी से नाराज हो कर एक्ट्रेस शो छोड़ कर चली गई। देखिये-

    जानिए क्यों भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बीच में ही छोड़ा लाइव शो, वीडियो वायरल

    अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस के नाम कई पॉपुलर फिल्में और वीडियो सॉन्ग रहे हैं। अक्षरा कई वजहों के चलते खबरों में बनी रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जहां वो लाइव परफॉरमेंस के दौरान नाराज हो कर स्टेज छोड़ कर चली गई।

    इस पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है अक्षरा सिंह लाइव शो के दौरान एक स्टेज परफॉरमेंस दे रही हैं। तभी अचानक वो शो छोड़ कर चली जाती हैं। लेकिन अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो समझ पाएंगे कि बीच परफॉरमेंस के दौरान एक शख्स ने उनपर पैसे लुटाने शुरू कर दिए। इसी से नाराज हो कर एक्ट्रेस शो छोड़ कर चली गई। देखिये-

    कुछ समय पहले एक ऐसी ही घटना हुई थी जब एक्ट्रेस के उपर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी थी। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बदलापुर महोत्सव का था। इस महोत्सव में अक्षरा सिंह भी शामिल हुई थी। यहां उनके स्टेज पर पहुंचते ही लोगों ने उनपर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। लोगों की इतनी बुरी हरकत से अक्षरा इतनी दुखी हुई कि उन्हें मंच छोड़ कर जाना पड़ा। इस बारे में अक्षर ने एक इंटरव्यू भी दिया था। उन्होंने कहा था, ‘काफी भारी संख्या में लोग इस शो को देखने पहुंचे थे और आयोजक ने कहा कि इस भीड़ को वो मैनेज नहीं कर पाएंगे। जिसके बाद वहां भगदड़ ना मचे इस वजह से शो को बंद करा दिया और मेरी सुरक्षा को देखते हुए मुझे वहां से जाने की सलाह दी।’ आगे नाराज हो कर शो से जाने की बात पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘पत्थरबाजी हो या फिर कुछ और भी हो, लेकिन मैं इन सबसे कभी नाराज नहीं होती।’ फ़िलहाल स्टेज छोड़ने वाले मामले पर वो चुप हैं।

    Tags