नम्रता मल्ला ने नए वीडियो से लगाई सोशल मीडिया पर आग, डांस मूव्स देखकर खुश हुए फैंस

    भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो कमाल की अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। 

    नम्रता मल्ला ने नए वीडियो से लगाई सोशल मीडिया पर आग, डांस मूव्स देखकर खुश हुए फैंस

    भोजपुरी की आज कल ज्यादातर एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। उन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक है नम्रता मल्ला, जिनकी अदाओं पर फैंस काफी फिदा रहते हैं। उनका हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी खूबसूरती पर फिर से दीवाने होते हुए नजर आए हैं। 

    एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने जो वीडियो अपना शेयर किया है। उसमें जबरदस्त आउटफिट पहनकर लाल घघरा गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मस्त-मस्त नैनों के साथ वो फैंस का दिल जीतने का काम बखूबी कर रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस जिस तरह से मटक-मटक के डांस कर रही हैं वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी कमाल की नजर आ रही हैं। आप भी यहां देखिए नम्रता मल्ला से जुड़ा हुआ वीडियो। 

    नम्रता मल्ला के इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- बहुत स्वीट नम्रता जी। वहीं, ज्यादातर लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फायर वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब नम्रता मल्ला सुर्खियों में आई हो। इससे पहले भी वो कई सारे बोल्डनेस से जुड़े वीडियो फैंस के बीच शेयर कर चुकी हैं। 

    इससे पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर डांस करती हुई नजर आई थीं। समुंदर के पानी में वो अपनी हॉटनेस से आग लगाने का काम करती हुई नजर आई थीं। फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर दंग रह गए थे। क्योंकि वीडियो में एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही थीं।

    Tags