नम्रता मल्ला ने डीप नेक ब्लाउज में पवन सिंह के गाने पर लगाया ठुमका, लोग बोले- बवाब बा...

    नम्रता मल्ला कमाल की डांसर और एक्ट्रेस हैं और तो और अब वो सोशल मीडिया स्टार भी बन गई हैं। इसलिए जब उनके गाने नहीं आ रहे होते हैं तो वो इंस्टा पर अपना जलवा दिखाती हैं।

    नम्रता मल्ला ने डीप नेक ब्लाउज में पवन सिंह के गाने पर लगाया ठुमका, लोग बोले- बवाब बा...

    नम्रता मल्ला भोजपुरी की जबरदस्त एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें उनकी बोल्डनेस और हॉटनेस की वजह से खूब जाना जाता है। एक्ट्रेस को आपने कई भोजपुरी आइटम सॉन्ग्स में आग लगाते देखा होगा। कभी पवन सिंह के साथ तो कभी खेसारी लाल यादव के साथ। लेकिन वो अपने फैंस को एंटरटेन रखने के लिए समय समय पर अपने इंस्टाग्राम पर भी मसाला देती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने पवन सिंह और शिल्पी राज के गाने लाल घाघरा पर डांस किया है।

    एक्ट्रेस ने गाने पर रील बनाई है और वो डीप नेक ब्लाउज और घाघरा पहने दिख रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी भी पहनी है। उनके लटकों झटकों पर लोग फिदा हो गए हैं। कोई उन्हें सुपर हॉट बता रहा है तो कोई कह रहा है कि बवाल हो गया। गाने पर डांस शेयर करते हुए नम्रता ने कहा है कि ये उनका एवरग्रीन गाना है।

    नम्रता मल्ला ने जिस गाने लाल घाघरा पर डांस किया है, ये करीब तीन महीने पहले रिलीज हुआ था। गाने में खुद नम्रता मल्ला पवन सिंह के साथ रोमांस करते और बिजलियां गिरातें नजर आई थीं। नम्रता मल्ला ने लाल रंग का ही घाघरा पहना है और बोल्डनेस की हदें पार कर रही थीं। हाल ही में उनका गाना तबला भी खूब सुर्खियां बटोर रहा था। इसमें वो सफेद रंग के अनारकली गेटअप में होती हैं और उनके साथ खेसारी लाल यादव बिंदास अंदाज में डांस करते नजर आते हैं। दोनों का ये गाना इन दिनों यूपी बिहार में डीजे पर भी खूब बज रहा है।

    नम्रता को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। वो अकसर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती हैं और बिकिनी में तो वो अकसर ही आग लगाती नजर आ रही होती हैं। नम्रता एक जबरदस्त डांसर और एक्ट्रेस दोनों हैं।

    Tags