नम्रता मल्ला ने स्ट्रेपलेस ब्रा और साड़ी में हिलाया इंटरनेट, देखकर चौंके फैंस

    भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने एक बार फिर से इंटरनेट हिलाकर रख दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना तड़कता भड़कता वीडियो शेयर किया है।

    नम्रता मल्ला ने स्ट्रेपलेस ब्रा और साड़ी में हिलाया इंटरनेट, देखकर चौंके फैंस

    नम्रता मल्ला भोजपुरी का जाना माना नाम हैं। एक्ट्रेस आए दिन लगातार सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी वीडियोज और फोटोज से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस बेहतरीन डांसर भी हैं तो उनका डांस और उनके हॉट अवतार का कमाल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इस बार भी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया है। नम्रता लाल और काले रंग की प्रिंटेड साड़ी में आग लगा रही हैं। उन्होंने ये साड़ी स्ट्रेपलेस ब्रा के साथ पहनी है और आंखों पर लाल चश्मा है और पैरों में लेदर शूज।

    एक्ट्रेस लाल घाघरा नाम के गाने पर नाच रही हैं। नम्रता का ये गाना पवन सिंह के साथ कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। गाने को शिल्पी राज ने गाया था। नम्रता इसमें पवन के साथ हॉट अंदाज में नजर आईं थीं। लाल रंग के घाघरे में उस गाने में नम्रता कहर ढा रही थीं। बात करें अब इसी गाने पर उनकी इस नई वीडियो की तो उनके तमाम फैंस उन्हें ऐसे मटकते देख उनके दीवाने हो गए हैं। उनकी काफी तारीफ भी की जा रही है। यूजर्स को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

    नम्रता को उनके आइटम सॉन्ग्स की वजह से खासतौर से जाना जाता है। कहा जाता है कि दिल्ली में नम्रता की एक डांस एकेडमी भी है। नम्रता ने कई बार और डांसर्स के साथ डांस करते हुए वीडियोज शेयर की है। भोजपुरी इंडस्ट्री में नम्रता ने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और बाकी सारे बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया है। हर बार वो अपने गानों में बिजलियां गिराती नजर आ रही होती हैं और उनको देखकर फैंस के पसीने छूट जाते हैं। नम्रता ने पिछले दिनों कई बार ऐसी बिंदास वीडियो शेयर की हैं जहां उन्हें दिलकश अंदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है।

    Tags