भोजपुरी स्टार कल्लू ने 'तिलवा' में लगाया रोमांस और डांस का तड़का, गद-गद हो गए फैंस

    अरविंद अकेला कल्लू ने साल की शुरुआत में ही मचाया धमाका, दूसरे हफ्ते में रिलीज किया दूसरा धांसू गाना

    भोजपुरी स्टार कल्लू ने 'तिलवा' में लगाया रोमांस और डांस का तड़का, गद-गद हो गए फैंस

    भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का साल 2023 का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। एक्टर और सिंगर ने साल की शुरुआत धमाकेदार की है। इससे पहले भी पिछले हफ्ते उनका एक गाना रिलीज हुआ था। बात करें उनके नए गाने की तो इसमें आपको उनका रोमांस और डांस दोनों देखने को मिलेगा। कल्लू गाने मैरी की अदाओं पर फिदा होते दिख रहे हैं। स्कर्ट और चोली में मैरी ने भी कल्लू संग पूरा रंग जमाया है और कल्लू तो हैं ही कमाल। दोनों की कैमेस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं और लाखो में इसके व्यूज हो गए हैं। 

    गाने के ऑडियो की बात करें तो खुद अरविंद अकेला कल्लू ने इसे अनुपमा यादव के साथ गाया है। पिछले साल 2022 में भी अनुपमा ने अपनी आवाज का जादू दिखाया था। गाने की लिरिक्स प्रभु बिश्नूपुरी ने लिखी है, जबकि म्यूजिक आर्या मिश्रा ने दिया है। वहीं गाने के कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। उम्मीद है कि ये गाना 24 घंटे में 1 मिलियन व्यूज पार कर लेगा। कल्लू का पिछला गाना जो 2 जनवरी को रिलीज हुआ था वो 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। उनके झाल गाने को अभी भी खूब प्यार मिल रहा है, जिसे कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया था। शिल्पी और कल्लू ने पिछले साल भी हिट गाने दिए थे।

    अरविंद की बात करें तो वो शुरू से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में आना चाहते थे। उनके पिता चुनमुन चौबे भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुके हैं। अरविंद पवन सिंह को अपना आइडल मानते हैं और उनके जैसे ही शोहरत पाना चाहते हैं। अरविंद सबसे पहले 'मुर्गा बेचान बातें' नाम के गाने से फेमस हुए और इसके बाद तो उनकी किस्मत ही चमक गई। आज की तारीख में कल्लू भोजपुरी एंटरटेनमेंट के चहिते स्टार्स में से एक हैं।

    Tags