अरविंद अकेला कल्लू ने की शादी, नए जोड़े को बधाई देते दिखें ये भोजपुरी स्टार्स

    भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने आखिरकार शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

    अरविंद अकेला कल्लू ने की शादी, नए जोड़े को बधाई देते दिखें ये भोजपुरी स्टार्स

    भोजपुरी के फेमस एक्टर अरविंद अकेला कल्लू लोगों के बीच किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल अरविंद अकेला कल्लू ने सच में शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। साथ ही लोगों को शादी की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू 26 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने शादी बनारस में की थी। इस शादी में शामिल होने के लिए भोजपुरी के कई बड़े स्टार्स रक्षा गुप्ता, आकांक्षा दुब और बाकी स्टार पहुंचे थे। इसके अलावा कुछ भोजपुरी स्टार्स तो उन्हें सोशल मीडिया पर विश करते हुए दिखाई दिए हैं। इन सबके बीच अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अरविंद अकेला कल्लू से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू को बधाई दी है। इसके अलावा एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आज मेरे यार की शादी है। आप दोनों लोग पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहे ऐसे ही दोनों हमेशा खुश रहे और हंसते रहें।'

    एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने जिससे शादी की है। उनका नाम शिवानी बताया जा रहा है। जो तस्वीरें उनसे जुड़ी सामने आ रही है, उसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। इसके अलावा तस्वीर में एक्टर भी काफी कमाल के लग रहे हैं। फैंस भी अरविंद अकेला कल्लू की शादी की तस्वीर देखकर काफी खुश हो रहे हैं। एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने जिससे शादी की है। उनका नाम शिवानी बताया जा रहा है। जो तस्वीरें उनसे जुड़ी सामने आ रही है, उसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं। इसके अलावा तस्वीर में एक्टर भी काफी कमाल के लग रहे हैं। लोगों को लगा था कि उनकी शादी हो गई है। लेकिन बाद में सच्चाई सबके सामने आई।

    Tags