भोजपुरी स्टार पूनम दुबे ने शर्ट के बटन खोल कराया फोटोशूट, फैंस बोले- 'सुपर हॉट'

    भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम पांडे का ये बोल्ड अवतार आपने पहले नहीं देखा होगा

    भोजपुरी स्टार पूनम दुबे ने शर्ट के बटन खोल कराया फोटोशूट, फैंस बोले- 'सुपर हॉट'

    पूनम दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की कमाल की एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के हुनर तो वो दिखाती ही हैं साथ ही फैंस उनके बोल्डनेस के भी कायल हैं। एक्ट्रेस के पिछले साल कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज हुए जिसमें एक्ट्रेस ने खूब कहर बरपाया। खेसारी लाल यादव के साथ तो उनकी कमाल की कैमेस्ट्री बनती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्विव रहती हैं। पूनम ने कई बार अपनी बिजलियां गिराती हुईं तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। एक बार फिर उन्होंने फैंस के पसीने छुटा दिए हैं।

    पूनम दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना एक फोटोशूट शेयर किया है। हालांकि इसे उन्होंने एक रील बनाकर शेयर किया। एक्ट्रेस ने लॉन्ग शर्ट पहनी है लेकिन उसके बटन खोले हुए हैं। एक्ट्रेस ने इसमें अपने किलर पोज दिए हैं। इतनी ठंड में पूनम दुबे का ये लुक तापमान बढ़ा रहा है। लोगों ने पूनम की इस पोस्ट पर तमाम कमेंट किए हैं। कोई उन्हें सुपर हॉट कह रहा है तो किसी ने कमेंट किया, ''नजर ना लगे मैडम जी।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''बोले तो मस्त।'' इसी तरह की कमेंट्स से उनका पोस्ट पटा पड़ा है।

    पूनम ने इससे पहले भी ऐसा कुछ शेयर किया है लेकिन इस बार उन्होंने काफी स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो खूबसूरत भी लग रही हैं और हॉट भी। पूनम का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब छा रहा है।

    पूनम को वैसे तो हम उनके गानों और फिल्मों के लिए जानते हैं लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके विवाद भी हो चुके हैं। उनका और रानी चटर्जी का पंगा भी हो चुका है। दोनों एक दूसरे पर कई बार निशाना साधती नजर आई हैं और एक दूसरे पर तंज कसे हैं। लेकिन इन सबके बीच फैंस दोनों को अपनी अपनी जगह प्यार देते हैं। पूनम इस साल भी कई गानों में नजर आने वाली हैं। उनकी म्यूजिक वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

    Tags