बिपाशा बासु बेटी देवी के साथ डांस करती आईं नजर, दोनों ऐसे करती हैं एंजॉय

    बिपाशा बासु की अपनी नन्ही पर संग ये वीडियो काफी वायरल हो रही है, देवी भी खिल खिलाकर मुस्कुराती आईं नजर

    बिपाशा बासु बेटी देवी के साथ डांस करती आईं नजर, दोनों ऐसे करती हैं एंजॉय

    बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वो घर पर अपनी बेटी के साथ काफी खुश हैं। अकसर वो अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं और लोगों को वो काफी पसंद आता है। एक बार फिर बिपाशा अपनी बेटी संग मस्ती करती नजर आई हैं। उन्होंने बेटी संग डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। अपनी बेटी को उन्होंने अपने आगे रखा हुआ है और एक्ट्रेस छत पर मजे कर रही हैं।

    इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने पोस्ट कैप्शन में लिखा है, "देवी के साथ डांस करना, ये मेरा फेवरेट काम बन गया है आजकल।'' इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सबसे प्यारा रिश्ता।'' एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''डांस का पहले स्टेप अपनी खूबसूरत मां के साथ सीख रही है।'' इसी तरह एक और ने लिखा, ''नजर ना लगे लिटिल देवी मां को।'' ऐसे ही प्यारे प्यारे कमेंट्स से बिपाशा का ये पोस्ट भर गया है।

    बिपाशा ने अपनी बेटी देवी का चेहरा इसी महीने की शुरुआत में दुनिया को दिखाया था। करण सिंह ग्रोवर भी अपनी बेटी मौज करते नजर आते हैं। करण और बिपाशा दोनों को अकसर ही बेटी के साथ खेलते देखा जाता है और ये फैंस को काफी पसंद आता है। 

    करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु ने साल 2016 में शादी की थी। इसके सालों बाद पिछले साल नवंबर में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। फिलहाल ये कपल अपना पैरेंटहुड एंजॉय कर रहा है। बिपाशा बासु फिलहाल के लिए किसी भी तरह की मूवी या सीरीज से दूर हैं और अपनी बेटी का पूरी तरह से ख्याल रख रही हैं। बिपाशा जब प्रेग्नेंट हुई थीं तो वो काफी लाइमलाइट में आई थीं। उन्होंने अपने बेबी बंस के साथ फोटोशूट भी करवाया था।

    Tags