बिपाशा बसु बेटी देवी के साथ मस्ती करती आईं नजर, इंटरनेट पर आज का सबसे क्यूट वीडियो

    बिपाशा बासु ने अपनी बेटी संग एक बहुत ही प्यारी सी वीडियो शेयर की है जिसे इंटरने पर लोग खूब प्यार दे रहे हैं। आपने देखा ये वीडियो?

    बिपाशा बसु बेटी देवी के साथ मस्ती करती आईं नजर, इंटरनेट पर आज का सबसे क्यूट वीडियो

    बिपाशा बसु भले ही फिल्मों में एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव ना हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को पूरी तरह से एंटरटेन करती रहती हैं। वो अपने परिवार की तमाम एक्टिविटीज को शेयर करती रहती हैं। उनकी और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी भी अकसर ही हाइलाईट में रहती हैं। लोग बिपाशा की बेटी को देखना पसंद करते हैं और एक्ट्रेस भी अपनी बेटी के क्यूट अंदाज शेयर करती रहती हैं।

    बिपााशा ने एक बार फिर से अपनी बेटी का काफी क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और उनकी बेटी काफी प्यारे लग रही हैं। बपाशा इस वीडियो में येलो कलर का कुर्ता पहने नजर आ रही हैं और उनकी बेटी ने प्रिटेंड ऑफ पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस बेटी को अपनी गोदी में लिए हुए हैं और अपनी बेटी के साथ खेल रही हैं। उनकी बेटी फिर बिस्तर पर नजर आती है और इधर से उधर घुटनों के बल भाग रही है। 

    इस वीडियो पर लोग भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। तमाम लोग बिपाशा और उनकी बेटी देवी को खूब आशीर्वाद दे रहे हैं। लोग कर रहे हैं कि मां बेटी की जोड़ी को किसी की नजर ना लगे। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''प्यारी मम्मा, प्यारी बेबी।'' किसी ने देवी के कपड़ों की भी तारीफ की है। क्यूट और स्वीट तो सब ही कह रहे हैं।

    बिपाशा टाइम टू टाइम अपनी बेटी की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी बेटी को शादी के 6 साल बाद जन्म दिया है। 

    कुछ दिनों पहले बिपाशा बसु ने फैशन शो में भी वापसी की थी और लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आई थीं। हालांकि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया था। बिपाशा ने खुद भी ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लिखा था,''जीवन के हर पड़ाव पर खुद से प्यार करें। अपना आत्मविश्वास बनाये रखें।"

    Tags