6 घंटे तक हुई थी बिपाशा बासु की बेटी देवी की सर्जरी, एक्ट्रेस ने अब दिया हेल्थ अपडेट

    बिपाशा बासु की बेटी के दिन में जन्म से ही थे दो छेद, बाद में करानी पड़ी सर्जरी और अब ऐसी है तबियत

    6 घंटे तक हुई थी बिपाशा बासु की बेटी देवी की सर्जरी, एक्ट्रेस ने अब दिया हेल्थ अपडेट

    बिपाशा बासु पिछले साल मां बनी थी। उन्होंने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था। ये उनके घर में खुशियों का मौका था क्योंकि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बने थे। लेकिन बेटी के जन्म के तीन दिन बाद ही घर में अचानक से डर का माहौल बन गया। क्योंकि तीन दिन बाद पता चला कि बिपाशा की बेटी देवी के दिल में 2 छेद हैं। उनकी बेटी को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) की दिक्कत थी।

    हाल ही में बिपाशा ने नेहा धूपिया के साथ एक चैट में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ''हमारी जर्नी नॉर्मल पैरेंट्स से बिल्कुल अलग रही। यह उस मुस्कान से कहीं अधिक कठिन है, जो अभी मेरे चेहरे पर है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी मां के साथ ऐसा हो। मुझे बेटी के जन्म के तीसरे दिन पता चला था कि उसके दिल में दो छेद हैं। मैंने सोचा था कि मैं इसे शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे बता रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत सारी मांएं हैं, जिन्होंने इस यात्रा में मेरी मदद की।"

    बिपाशा ने आगे कहा, ''हमें समझ नहीं आ रहा था कि वीएसडी क्या है। यह वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष है। हम एक बहुत बुरे फेज से गुजरे। हमने इस बारे में अपनी फैमिली से डिस्कस नहीं किया। हम दोनों ही बिल्कुल ब्लैंक हो गए थे। हम सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन हम सुन्न थे। शुरुआती पांच महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे, लेकिन देवी पहले दिन से शानदार रही।"

    एक्ट्रेस ने बताया कि पहले और दूसरे महीने उन्होंने डॉक्टर्स के कहने पर इंतजार किया कि ये अगर नेचुरल ठीक हो जाए तो लेकिन ये फेल साबित हुआ और फिर सर्जरी की बात आई। पहले करण सर्जरी के लिए तैयार नहीं हुए लेकिन वो बाद में मान गए। देवी की सर्जरी 6 घंटे तक चली थी। जिसके बाद अब वो पूरी तरह से ठीक है। 

    Tags