बेटी देवी के साथ देश भक्ति के रंग में रंगती दिखीं बिपाशा बसु, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

    बिपाशा बसु औऱ उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी संग मिलकर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वो कमाल के नजर आ रहे हैं।

    बेटी देवी के साथ देश भक्ति के रंग में रंगती दिखीं बिपाशा बसु, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

    भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बी टाउन के कुछ सितारे ऐसे हैं जोकि अपने बच्चों संग गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं फैंस को दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस बिपाशा बसु औऱ उनके पति करण सिंह ग्रोवर शामिल है। उन्होंने अपनी बेटी देवी के साथ मिलकर कुछ तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर की है, जिसमें वो अपने परिवार की तरफ से फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

    सबसे पहले बात करते हैं बिपाशा बसु द्वारा शेयर किए गए वीडियो की। बिपाशा वीडियो में अपनी बेटी देवी पर प्यार लुटाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, करण सिंह ग्रोवर भी अपनी बेटी के साथ गणतंत्र दिवस को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी येलो कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दी हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी खुशी नहीं रोक पा रहे हैं। फैंस को ये फैमिली काफी ज्यादा पसंद आ रही है। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ वीडियो। 

    लोगों को पसंद आई देवी की मासूमियत

    इसके अलावा बिपाशा बसु ने जो पोस्ट बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शेयर की है, उसमें उनकी तस्वीरें नजर आ रही हैं। फैंस दोनों पोस्ट पर जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देवी बहुत ही ज्यादा प्यारी और क्यूट है। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- हे भगवान ये बहुत ही प्यारी है थू..थू...थू। तीसरे यूजर ने लिखा- छोटी फैमिली की खूबसूरती। चौथे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- बहुत ही खूबसूरत। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा बसु एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें औऱ वीडियोज फैंस के बीच शेयर कर चुकी हैं। जोकि फैंस को काफी पसंद आती है।

    Tags