3 महीने की हुई बिपाशा बसु की बेटी देवी, सेलिब्रेशन के दौरान काफी क्यूट नजर आई एक्ट्रेस की लाडली

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी 3 महीने की पूरी हो चुकी है। उन्होंने इस खास पल को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। इससे जुड़ी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

    3 महीने की हुई बिपाशा बसु की बेटी देवी, सेलिब्रेशन के दौरान काफी क्यूट नजर आई एक्ट्रेस की लाडली

    बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आते हैं। नवंबर 2022 को वो एक प्यारी सी बेटी देवी के माता-पिता बने थे। तब से लेकर अब तक बिपाशा बसु अपनी बेटी देवी की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनकी बेटी देवी 3 महीने की हो चुकी है। यहां तक की ये कपल अपनी बेटी से जुड़े इस खास पल को भी शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए हैं। 

    बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने जश्न की कुछ तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कीं। उनके द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में एक खूबसूरत केक दिखाई दे रहा है जिस पर '3 महीने' लिखा हुआ है। जश्न की एक और तस्वीर में बिपाशा और करण बेबी देवी को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके सामने टेबल पर तीन केक रखे हुए हैं। एक्ट्रेस इस दौरान ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दी हैं, जबकि करण लाइट ब्लू रंग की शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। पेस्टल ग्रीन और व्हाइट फ्रॉक में देवी बहुत प्यारी लग रही हैं! देखिए उनके सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें।

    बिपाशा बसु ने बेटी के लिए शेयर किया पोस्ट

    इसके अलावा बिपाशा बसु ने एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट में है, जिसमें बिपाशा एक कुर्सी पर बैठे हुए अपनी बेटी देवी के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने देवी को अपनी गोद में लिया होता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा बुस ने कैप्शन में लिखा- देवी 3 महीने की हो गई। इतनी जल्दी। उसके साथ हर पल... हमारे लिए सबसे अच्छी याद है। पापा और मम्मा बिल्कुल चांद पर हैं।

    Tags