बोनी कपूर ने कहा भाइयों अनिल और संजय कपूर के लॉन्च पर पानी की तरह पैसा बहाया

    ट्रेलर में उनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इतने बड़े प्रोड्यूसर होने के बाद भी बिनी कपूर ने अपने तीनों बच्चों अर्जन कपूर, जान्हवी और खुशी कपूर को अपने प्रोडक्शन तले लॉन्च नहीं किया। इसकी सही वजह उन्होंने हाल में दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताई।

    बोनी कपूर ने कहा भाइयों अनिल और संजय कपूर के लॉन्च पर पानी की तरह पैसा बहाया

    फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपने फिल्मी करियर में शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। सलमान खान की वांटेड भी उनकी हिट लिस्ट में शामिल है। अब उन्होंने ‘मिली’ बनाई है। इस फिल्म में बेटी जान्हवी कपूर ने लीड रोल निभाया है। ट्रेलर में उनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इतने बड़े प्रोड्यूसर होने के बाद भी बिनी कपूर ने अपने तीनों बच्चों अर्जन कपूर, जान्हवी और खुशी कपूर को अपने प्रोडक्शन तले लॉन्च नहीं किया। इसकी सही वजह उन्होंने हाल में दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताई।

    बोनी कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को लॉन्च क्यों नहीं किया। प्रोड्यूसर कहते हैं-‘यह हमारा फैसला था। मैंने (भाइयों को) अनिल और फिर संजय को लॉन्च किया था और मुझे रोकने वाला कोई नहीं था। मैं शक्कर में गुड मिलाता रहता हूं और शक्कर में इतना गुड मिला की डायबिटीज का खतरा हो गया। मैं अपने भाई को लॉन्च कर रहा था और कोई कसर नहीं छोड़ी। पैसा पानी की तरह बहाया।’ आगे उन्होंने बताया ‘तो, मैंने फैसला किया कि किसी और को बच्चों को लॉन्च करना चाहिए। एक बार जब वो पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे तो मैं उनके मार्किट वैल्यू के हिसाब से उनपर पैसे लगाऊंगा।’

    शायद इसी फैसले की वजह से अर्जुन कपूर ने आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा। जान्हवी कपूर को करण जौहर ने धड़क से लॉन्च किया। आने वाले दिनों में खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म से अपना डेब्यू करने वाली हैं।

    बता दें, प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपने दोनों भाइयों अनिल कपूर और संजय कपूर को फिल्मों में लॉन्च किया किया। उन्होंने बताया कि भाइयों पर पैसा लगाया इसलिए वो चाहते थे उनके बच्चे जब ब्रांड बन जाए तब वो उनकी फिल्मों पर पैसा लगाना पसंद करेंगे। बोनी कपूर ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले भाई अनिल कपूर को फिल्म ‘वो सात दिन’ से लॉन्च किया था। 1983 में आई इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद बोनी कपूर ने अपने छोटे भाई संजय कपूर को फिल्म प्रेम से लॉन्च किया। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।

    Tags