बिपाशा बासु ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस पर फिदा हुआ पाकिस्तानी एक्टर

    बिपाशा बासु ने पहली बार अपनी बेटी का पूरा चेहरा दिखाया है, सेलेब्स भी मुरीद हो गए हैं...

    Bipasha Basu daughter

    Bipasha Basu daughter

    बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर पिछले साल के आखिर में पैरेंट्स बने थे। बिपाशा ने अपनी बेटी को पहले कई बार दुनिया के सामने लाई हैं लेकिन ठीक से कभी चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन बुधवार को उन्होंने पहली बार अपनी बेटी देवी का पूरा चेहरा दिखाया और क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है। बिपाशा और करण की बेटी काफी क्यूट लग रही हैं। बेटी ने पिंक कपड़े पहने हैं और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हैलो दुनिया, मैं देवी हूं।''

    अब बिपाशा की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं। बिपाशा के पाकिस्तानी को-स्टार ने भी बेटी पर प्यार बरसाया है। पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास ने लिखा, ''यह बहुत ही प्यारी है।'' इमरान और बिपाशा ने साल 2014 में आई 'क्रिएचर 3डी' में साथ में काम किया था। वहीं साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लिखा, ''क्यूटेस्ट बच्ची...बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।'' राजीव अदातिया ने लिखा, ''बहुत क्यूट।'' इनके अलावा राजीव अदातिया, पूजा डडलानी, विवान भटेना, सागरिका घाट्गे, करनवीर वोहरा, सोफी चौधरी समेत कई स्टार्स ने बिपाशा की बेटी की खूब तारीफ की है।

    बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी लेकिन दोनों ने बच्चे के लिए काफी बाद में सोचा। बिपाशा ने देवी को 12 नवंबर 2022 को जन्म दिया है और आखिरकार 6 साल बाद मां बनीं। करण और बिपाशा की पहली मुलाकात 'आलोन' के सेट पर हुई थी और इसके बाद से ही दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया था।

    बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज एक फोटो पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ''एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है। हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है। हमनें इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे।"

     

    Tags