दादी नीतू कपूर या नानी सोनी राजदान, किससे ज्यादा प्यार करती हैं राहा?

    दादी और नानी? कौन है रणबीर-आलिया की बेटी राहा की फेवरेट

    दादी नीतू कपूर या नानी सोनी राजदान, किससे ज्यादा प्यार करती हैं राहा?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा जबसे मीडिया की नजरों में आई है, तब से ही वो सबकी आंखों की तारा बनी हुई हैं। हाल ही में राहा को अपने मम्मी पापा के साथ अनंत अंबानी और राधिका की शादी में देखा गया था। अनंत अंबानी भी राहा के साथ खेलते नजर आए थे। हर कोई राहा से प्यार करता है और खासतौर से दादी नीतू कपूर या नानी सोनी राजदान के बीच तो होड़ ही लगी रहती है।

    कॉफी विद करण में जब इस बात नीतू कपूर आई थीं तो उन्होंने बताया था कि वो इस बात पर जोर देती हैं कि राहा पापा पापा ज्यादा बोले। जबकि उन्होंने खुद ही बताया कि आलिया और सोनी राजदान इस बात पर जोर देती हैं कि राहा मम्मी बोले। वैसे दादी नीतू कपूर का राहा के साथ ज्यादा वक्त बिताने को मिलता है।

    राहा बचपन से ही दादी नीतू कपूर की लाडली और उनकी करीबी रही है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक एक इनसाइडर ने बताया था कि जब राहा तीन महीने की ही थी, तब दादी नीतू कपूर की आवाज अच्छे से पहचानती थी। वो उनकी बातों पर काफी रिएक्ट करती थी। यहां तक कि नीतू कपूर अगर किसी काम से बाहर होती थीं तो वो रोज राहा को वीडियो कॉल करती थीं और राहा उन्हें देखकर खुश हो जाती थी। 

    बता दें कि नीतू कपूर ने ही अपनी पोती का नाम राहा रखा है। नीतू कहती हैं कि उन्हें उनकी पोती की शक्ल देखकर बड़ी राहत मिलती है। 

    अब राहा के मम्मी-पापा आलिया और रणबीर की बात करें तो इन दोनों में भी होड़ लगी रहती है कि दोनों में से कौन ज्यादा राहा को गोदी में रखेगा। दोनों जब भी घर आते हैं, अपनी बेटी को उठाकर उसके साथ खेलने लग जाते हैं। रणबीर और आलिया खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं। 

    Tags