पुष्पा बनकर डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पोस्टर देख फैंस ने की टॉलीवुड में एंट्री की डिमांड

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर के ऊपर फिल्म पुष्पा 2 और एक्टर अल्लू अर्जुन का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने खुद पुष्पा का अवतार लेकर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। 

    पुष्पा बनकर डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पोस्टर देख फैंस ने की टॉलीवुड में एंट्री की डिमांड

    साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन इस वक्त लोगों के बीच अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पुष्पा 2 में एक्टर बिल्कुल ही अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स की तरफ से पुष्पा 2 द रूल की अनाउंसमेंट एक वीडियो के जरिए शेयर की थी। फैंस एक्टर के नए अवतार को देखकर काफी ज्यादा खुश हो गए थे। फिल्म पुष्पा 2 को लेकर फैंस जोरों-शोरों से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर तो वैसे भी पुष्पा के फैन है। उन्होंने एक्टर अल्लू अर्जुन के पुष्पा वाले लोग को फिर से रिक्रिएट करने का काम किया है। 

    पुष्पा 2 को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो साड़ी और फूलों से बनी माला पहने हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने जिस तरह से पुष्पा फिल्म को लेकर अपना क्रेज दिखाया है वो सही में तारीफ के काबिल है। इंस्टाग्राम पर पुष्पा के फिल्टर की शुरुआत के बाद से लोगों के बीच ये क्रेज दुनिया भर में बढ़ गया है। आप भी यहां देखिए डेविड वॉर्नर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट।

    डेविड वॉर्नर के इस पोस्ट पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टॉलीवुड में डेब्यू के लिए आपको ऑल द बेस्ट। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- डेवि़ड पुष्पा वॉर्नर। तीसरे यूजर ने लिखा- वॉर्नर सर पुष्पा फिल्म के बहुत बड़े वाले फैन लग रहे हैं सर। एक टिकट मेरा भी। चौथे यूजर ने लिखा- हमें डेविड का कैमियो चाहिए पुष्पा में। वहीं, हाल ही में पुष्पा 2 को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि एक्टर रणणीर सिंह इसमें एंट्री करने वाले हैं। इसके अलावा हाल ही में फिल्म पुष्पा 2 के विलेन भंवर सिंह शेखावत का शूटिंग से जुड़ा नया लुक सामने आया था। इससे जुड़ी तस्वीर काफी वायरल हुई थी। एक्टर सेट पर काम करते दिखाई दे रहे थे।

    Tags