सलमान खान को जान से मारने का टास्क एक नाबालिग को मिला था, हुई गिरफ्तारी

    उन्हें पिस्तौल रखने के लिए लाइसेंस भी दिया गया था। अब इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे नाबालिग को गिरफ्तार किया है जिन्हें सलमान खान को मारने का टास्क दिया गया था।

    Salman Khan gun license

    Salman Khan gun license

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान को भी खतरा बताया गया था। एक्टर की धमकी भरी चिट्ठी भी मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें पिस्तौल रखने के लिए लाइसेंस भी दिया गया था। अब इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे नाबालिग को गिरफ्तार किया है जिन्हें सलमान खान को मारने का टास्क दिया गया था।

    दरअसल, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 9 मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वॉर्टर पर हुए RPG हमले में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से नाबालिग भी है। इसी बच्चे के हाथों सलमान खान को जान से मारने की प्लानिंग सौंपी गई थी। नाबालिग के अलावा अर्सदीप नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 4 अगस्त को हरियाणा में विस्फोटक की बरामदी मामले में ये बड़ी गिरफ्तारी हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप ने मिलकर उस नाबालिग के साथ दीपक नाम के गुंडे को मोनू दागर के साथ मिलकर सलमान खान को मारने का टास्क दिया था। लेकिन प्लानिंग फेल हो गई। दीपक तो गायब है लेकिन मोनू की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इस कांड में नाबालिग भी शामिल है जो उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है। बड़ी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन्हें मदद करने वाले लोगों की तलाश में हैं।

    बता दें, इस साल मई में पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की दिन दहाड़े हत्या ने सभी को हैरान कर दिया था। इस हत्या मामले में जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप का नाम सामने आया था। वहीं कुछ समय बाद सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई। उनके पनवेल वाले फार्म हाउस की कई बार रेकी भी की गई। पिता सलीम खान को लेटर दे कर एक्टर को मारने की बात कही गई। इस धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा चौकन्नी कर दी गई। फिलहाल एक्टर कड़ी सुरक्षा के बीच बिग बॉस 16 की शूटिंग में बिजी हैं।

    Tags