सिद्धू मूसेवाला की मां हैं प्रेग्नेंट, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां

    सिद्धू मूसेवाला की मां फिर बनेंगी मां, सामने आई प्रेग्नेंसी की खबर

    सिद्धू मूसेवाला की मां हैं प्रेग्नेंट, घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के खबर के बाद हर कोई सदमें मे था। उनकी मौत को करीब दो साल पूरे होने वाले हैं। इस दौरान अब खबर आई है कि सिद्धूमूसेवाला की मां चरण कौर एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं और सिद्धू के पिता बलकौर सिंह दोबारा पापा बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज के आने के बाद लोग हैरान भी हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने घर की इकलौती संतान थे।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मूसेवाला के एक रिश्तेदार ने इस बात को कंफर्म किया है। हालांकि सिद्दधू मूसेवाला के पिता या मां ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। रिश्तेदार ने ये भी बताया है कि IVF की मदद से मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो इस बच्चे को जल्द जन्म देने वाली हैं।

    कुछ अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं कि मूसेवाला की मां पहले तो सार्वजनिक कार्यक्रमों में आ रही थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से नजर नहीं आई हैं। बताया जा रहा था कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से इस बार चुनाव के मैदान में भी उतर सकते हैं। परिवार ने हाल ही में हो रहे किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था।

    Sidhu Moosewala mother

    कब हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत?

    सिद्धू मूसेवाला की मौत 29 मई, 2022 को हुई थी। उन्हें कुछ लोगों ने गोलियों से भून डाला था। सिद्धू कांग्रेस पार्टी में भी शामिल थे। उन्होंने 2022 में ही पार्टी की तरफ से पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

    सिद्धू मूसेवाला अपने गानों के चलते काफी पॉपुलर थे। आज भी उनके फैन फॉलोइंग काफी है। लोग उनके गाने बराबर सुनना पसंद करते हैं। लोग उनके नाम और चेहरे की टीशर्ट छपवाकर पहनते हैं। उनके जाने के बाद भी उनके गाने रिलीज हुए थे।

    Tags