क्या वरुण धवन भी बनने वाले हैं पापा, सलमान खान ने किया खुशखबरी की तरफ इशारा

    हाल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इसके बाद खबरें हैं कि वरुण धवन भी जल्दी खुशखबरी दे सकते हैं। इस बात का खुलासा सलमान खान ने बिग बॉस 16 के शनिवार में किया।

    क्या वरुण धवन भी बनने वाले हैं पापा, सलमान खान ने किया खुशखबरी की तरफ इशारा

    इस साल बॉलीवुड में अच्छी फिल्मों के साथ एक्टर्स के घर में आई खुशियों से भी इंडस्ट्री में अच्छा माहौल बना हुआ है। हाल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इसके बाद खबरें हैं कि वरुण धवन भी जल्दी खुशखबरी दे सकते हैं। इस बात का खुलासा सलमान खान ने बिग बॉस 16 के शनिवार में किया।

    दरअसल, कृति सेनन और वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को प्रोमोट करने बिग बॉस के मंच पर पहुंचे थे। यहां एक्टर्स ने सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। उनके कई हिट नंबर्स पर डांस किया। फिल्मों को आंख बंद कर पहचाना। कंटेस्टेंट से मिले। लेकिन सेगमेंट के अंत में सलमान खान ने जाते हुए कृति को बिग बॉस की आंख गिफ्ट की और वरुण को छोटा टाइगर। सलमान ने टाइगर गिफ्ट करते हुए कहा ‘ये आपके बच्चे के लिए’। वरुण ने जवाब दिया ‘बच्चा अभी हुआ नहीं है।’

    आगे सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा -ये आया है तो बच्चा भी आ जायेगा' अब फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शायद वरुण, वाइफ नताशा की प्रेग्नेंसी छुपा रहे हैं। वहीं कुछ सलमान की बात को सच करने के लिए वरुण पर दबाव डाल रहे हैं। इससे तो लग रहा है बेस्ट फ्रेंड आलिया के बाद वरुण धवन भी जल्दी पापा बनने की तैयारी में लग जायेंगे।

    वरुण धवन फ़िलहाल अपनी फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। जल्द उनकी फिल्म भेड़िया रिलीज़ होने वाली है। इसके बाद वो कई बड़े प्रोजेक्ट में नज़र आयेंगे, उम्मीद है फिल्मों की सफलता के साथ वरुण परिवार को भी आगे बढाने पर ध्यान दे। फैंस छोटे वरुण को देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags