Bigg Boss 17 Day 77 Highlights: घर वापस आईं आयशा खान, एक्स गर्लफ्रेंड के पास लौटना चाहते हैं मुनव्वर

    आयशा खान के वापस आने से लेकर मुनव्वर के अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को चाहने तक, जानें रविवार के एपिसोड में क्या हुआ खास

    Bigg Boss 17 Day 77 Highlights: घर वापस आईं आयशा खान, एक्स गर्लफ्रेंड के पास लौटना चाहते हैं मुनव्वर

    बिग बॉस 17 का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है और हर बार की तरह वीकेंड का वार पर मस्ती से लेकर डांट फटकार भी देखने को मिली। सलमान खान आयशा खान को ऐसी फटकार लगाई थी कि वो बेहोश हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में ही भर्ती होना पड़ गया था। पहले उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया था और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सलमान खान भी घर के अंदर पहुंचे थे। हालांकि अब आयशा खान ठीक हैं और वो वापस आ गई हैं।

    नाजिला के पास वापस जाना चाहते हैं मुनव्वर

    सलमान खान ने मुनव्वर से पूछा कि अब वो क्या चाहते हैं और वो अपने रिलेशनशिप को लेकर क्लियर रहें। सलमान खान ने जब दो बार पूछा तब मुनव्वर ने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के पास वापस जाना चाहते हैं। दरअसल आयशा ने ये खुलासा किया था कि मुनव्वर उनके साथ शादी करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने कहा था कि वो नाजिला को छोड़ चुके हैं। पर तब ऐसा था नहीं। आयशा ने बिग बॉस में आने के बाद मुनव्वर से माफी भी मंगवाई थी।

    रिंकू धवन और नील भट्ट हुए बाहर

    सलमान खान ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि घर से दो सदस्य बाहर हो जाएंगे तो रविवार के एपिसोड में रिंकू धवन और नील भट्ट बाहर हो गए हैं। खबरें तो ये भी आ रही हैं कि शो से अनुराग डोभाल बाहर हो जाएंगे।

    मीका, धर्मेंद्र, सोहेल और अरबाज की मस्ती

    धर्मेंद्र के लिए घर के कंटेस्टेंट्स ने परफोर्मेंस दी। इसके अलावा स्टेज पर धर्मेंद्र जमाल कुडु गाने पर डांस करते नजर आए। स्टेज पर आए सभी सेलेब्स ने जमकर मस्ती की। सभी ने खूब डांस किया।

    बिग बॉस के आदेश

    बिग बॉस ने नए साल पर अभिषेक कुमार को घर में खाना तैयार करने के लिए कहा है। तो वहीं अनुराग डोभाल को घरवालों के सभी कामों में मदद कराने का आदेश दिया है।

    Tags