रणवीर सिंह की डॉन 3 के विलेन बनेंगे इमरान हाशमी? जानें क्यों लग रही हैं अटकलें

    सलमान खान की नाक में दम करने करने के बाद रणवीर सिंह का बुरा हाल करेंगे इमरान हाशमी? 

    रणवीर सिंह की डॉन 3 के विलेन बनेंगे इमरान हाशमी? जानें क्यों लग रही हैं अटकलें

    इमरान हाशमी ने अपनी सीरियल किसर वाली इमेज पूरी तरह से बदल ली है और अब वो एक से बढ़कर एक धांसू रोल में नजर आने लगे हैं। उन्होंने सेल्फी में एक आरटीओ पुलिस अधिकारी का रोल किया तो वहीं सलमान खान की टाइगर 3 में उन्होंने विलेन बनकर सबको चौंका दिया था। अब एक्टर के एक बार फिर से विलेन बनने की खबरे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें एक और धांसू फिल्म मिल गई है। लेकिन अभी तक इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है।

    दरअसल इमरान हाशमी को हाल ही में फरहान अख्तर के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था और फरहान इन दिनों अपनी फिल्म डॉन 3 पर काम कर रहे हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि फरहान ने इमरान को अपनी फिल्म डॉन 3 में विलेन के रूप में ले लिया है क्योंकि उनका काम विलेन के रूप में काफी पसंद किया गया था। अगर ऐसा होता है तो ये काफी इंट्रेस्टिंग होगा। 

    इमरान खान अब वैसे भी वर्सेटाइल रोल करने के लिए जाने जा रहे हैं। उन्हें चेहरे में भी पसंद किया गया था। एक्टर ने तो बार्ड ऑफ ब्लड से ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया था। अब वो एक और वेब सीरीज शो टाइम के जरिए ओटीटी की दुनिया में धमाल करने को तैयार हैं। इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें इमरान के अलावा नसीरुद्दीन शाह, मौनी रॉय, श्रेया सरन और राजीव खंडेलवाल नजर आएंगे।

    इमरान ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा था, ''मैंने इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे दोनों पहलू देखे हैं, इसलिए जब यह शो मेरे पास आया, तो मैंने इसे स्वीकार कर लिया। इसका हिस्सा बनने का अवसर और विभिन्न स्तरों पर इसके पहलुओं के साथ खुद को जोड़ सकता है, इसलिए शो के लिए हामी भरी। हमने हमेशा दर्शकों को बॉलीवुड के बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक देखा है।''

    Tags