रणवीर सिंह का मैडम तुसाद में लगे स्टेच्यू, पहचान सकते हैं कौन है असली?

    लंदन के मैडम तुसाड म्यूजिम में लगे रणवीर सिंह के वैक्स स्टेच्यू, एक्टर ने शेयर की प्राउड मोमेंट की तस्वीरें

    रणवीर सिंह का मैडम तुसाद में लगे स्टेच्यू, पहचान सकते हैं कौन है असली?

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडिया मे ही नहीं इंटरनेशनली भी पॉपुलर हैं। आलम ये है कि उनके एक नहीं बल्कि दो दो वैक्स स्टेच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजिम में लगे हैं। इसकी झलक खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने म्यूजिम में लगे अपने दोनों वैक्स स्टेच्यू की फोटोज शेयर की है। वो खुद भी इनके साथ खड़े हैं। 

    रणवीर ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''बड़े होते हुए, मैं दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख हस्तियों के साथ अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीरों पर मोहित हो गया था, तभी मुझे एहसास हुआ कि वे लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमाएं थीं। उस पौराणिक संग्रहालय का आकर्षण मेरे साथ रहा, जिससे अब वहां मेरी अपनी मोम की मूर्ति होना अवास्तविक हो गया है। मैं कृतज्ञता से भर जाता हूं क्योंकि मेरा नाम दुनिया के सबसे निपुण व्यक्तित्वों में से एक है। एक अविस्मरणीय क्षण, जो मुझे उस जादुई सिनेमाई यात्रा पर विचार करने के लिए मजबूर कर रहा है जिसने मुझे इस क्षण तक पहुंचाया है।''

    रणवीर की इस पोस्ट पर अनिल कपूर, मौनी रॉय और मनीष पॉल जैसे स्टार्स समेत तमाम फैंस ने भी बधाई दी हैं। इन तस्वीरों में सब एक जैसे ही लग रहे हैं। बहुत ध्यान से देखने पर ही पता चल रहा है कि असली रणवीर सिंह कौन हैं। क्या आप ये फर्क पहचान सकते हैं?

    रणवीर सिंह की फिल्में

    रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्टर सिंघम अगेन का हिस्सा हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की ही सिंबा 2 भी उनके लाइन अप मे है। एक्टर शाहरुख खान की जगह डॉन 3 में डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा खबरे हैं कि वो ब्रह्मास्त्र 2 में देव का रोल करने वाले हैं जिसका हिस्सा दीपिका पादुकोण पहले से ही हैं। 

    Tags