पोर्न स्टार के जेठ जी बने रणवीर सिंह, विक्रांत मैसी से लेकर अर्जुन कपूर समेत सेलेब्स ने ऐसे लिए मजे

    रणवीर सिंह अपनी फिल्म नहीं बल्कि इस वीडियो की वजह से इंटरनेट पर हो रहे हैं वायरल, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

    पोर्न स्टार के जेठ जी बने रणवीर सिंह, विक्रांत मैसी से लेकर अर्जुन कपूर समेत सेलेब्स ने ऐसे लिए मजे

    रणवीर सिंह वैसे तो हमेशा अनोखे अवतार में नजर आते थे। वो एक्टिंग के अलावा अकसर ही कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। पहले उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया था, तो उस पर वो काफी ट्रोल भी हो गए थे। अब उन्होंने फिर कुछ ऐसा काम किया है कि कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो तमाम सेलेब्स ने उनके मजे लिए हैं। दरअसल एक्टर एक पोर्न स्टार के साथ बोल्ड प्रोडक्ट की एक एड में नजर आए हैं।

    इसका एड एक सीरियल जैसा है। जिसमें जेठ, पति और बहु की बातें हो रही है। वहीं सास और घर के बाकी परिवार वालों को दिखाया गया है। एड में रणवीर सिंह जेठ जी बने हैं। उन्हें लंबे लंबे बालों और मूछों में देखा जा सकता है। 

    एक्टर ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। विक्रांत मैसी, विजय वर्मा, जरीन खान, कीकू शारदा और करण कुंद्रा समेत तमाम सेलेब्स हंसते हुए और रणवीर सिंह की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। जरीन ने लिखा, ''ओह माय गॉड, रणवीर तुम बेस्ट हो। सिर्फ तुम ही ये कर सकते हो।'' अर्जुन कपूर ने भी इस पर कमेंट किया है और लिखा, ''बाबा तुम ये करने के लिए बोल्ड और ब्यूटीफुल हो।'' एक यूजर ने तो इस सीरीयल जैसी एड के सीधे 5 सीजन की मांग कर दी।

    रणवीर सिंह वर्कफ्रंट

    रणवीर सिंह की वैसे फिल्मों की बात करें तो एक्टर पिछले साल आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म हिट रही थी और अब एक्टर सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ दिखाई देंगे। इसके बाद एक्टर डॉन 3 और बैजू बावरा में नजर आएंगे। उनका एक प्रोजेक्ट अनुराग बासु और रणबीर कपूर के साथ भी है लेकिन इस पर कोई अपडेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

    रणवीर सिंह साउथ के डायरेक्टर एस शंकर के साथ भी फिल्म करने वाले हैं। इसकी अनाउंसमेंट को हुए काफी दिन हो गए हैं लेकिन फिलहाल इस पर कोई काम नहीं हुआ है।

    Tags