गौहर खान-जैद दरबार बनने वाले हैं माता-पिता, एक्साइटेड वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

    गौहर खान और जैद दरबार जल्दी माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने ये अनाउंसमेंट एक स्पेशल मैसेज के जरिए फैंस को दी है।

    <p>गौहर खान और जैद दरबार</p>

    गौहर खान और जैद दरबार

    बिग बॉस से अपने करियर का एक नई पहचान दिलाने वाली एक्ट्रेस गौहर खान जल्दी मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया के जरिए दी है। गौहर खान के फैंस इस पल का काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार उनका ये सपना पूरा हो गया है। गौहर खान को मां के रूप में देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। 

    गौहर खान ने इस खुशखबरी की अनाउंसमेंट फैंस के बीच एक वीडियो को शेयर करके दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- बिस्मिल्लाह हीर रहमना नीर रहीम। आप सबकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। माशा अल्लाह। गौहर खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो अपने पति जैद दरबार के साथ एक कार्टून फॉर्म में नजर आ रही हैं। दोनों वीडियो में एक बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद बाइक में एक कैरियर भी जुड़ जाता है, जिसमें एक प्यारा सा टेडी बियर और कई सारे खिलौने रखे होते हैं। वीडियो में लिखा आता है कि- और अब ये एडवेंचर जारी हो रहा है और हम जल्दी ही तीन बनने वाले हैं। गौहर और जैद प्लस वन। इस जर्नी मे हमें आप सभी की दुआओं की जरूरत है। आप भी यहां देखिए गौहर खान और जैद दरबार से जुड़ा प्यारा सा वीडियो।

    वीडियो को देखने के बाद उनके इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त और परिवार वाले उन्हें कई सारे बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा फैंस भी उनकी नई जर्नी बेहतर हो इसके लिए दुआ कर रहे हैं। फैंस अपनी एक्साइटमेंट दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जैद दरबार और गौहर खान के फैमिली मेंबर्स भी है काफी खुश।

    Tags