गौहर खान-जैद दरबार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने प्यारे से पोस्ट को शेयर कर दी बेटा पैदा होने की जानकारी

    एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 10 मई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था।

    गौहर खान-जैद दरबार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने प्यारे से पोस्ट को शेयर कर दी बेटा पैदा होने की जानकारी

    टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर इस वक्त सामने आ रही है। एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 10 मई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद उनके घर में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। इस वक्त फैंस के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदार और सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। मां बनने के बाद गौहर खान ने अपना पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने फैंस को इस बात की खुशी दी है कि वो एक बेटे की मां बन गई है। 

    10 मई के दिन गौहर खान ने अपने प्यारे से बेटे को मुंबई के एक हॉस्पिटल में जन्म दिया था। एक्ट्रेस गौहर खान ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- , यह एक लड़का है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों को असली एहसास हुआ है। हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है।

    गौहर खान-जैद दरबार का रिश्ता

    बॉलीवुड के फेमस संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के साथ गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर उनमें प्यार हो गया। उन्होंने अपने इस प्यार को शादी जैसे खूबसूरत रिस्ते का नाम दिया। जैद दरबार और गौहर खान के बीच 12 साल का गैप है। जैद एक्ट्रेस से 12 साल छोटे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौहर खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्होंने बिग बॉस में आकर लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया था। इसके अलावा गौहर के पति जैद एक डांसर है। जैद के साथ डांस करते हुए गौहर खान ने कई वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। 

    Tags