हर्ष लिंबाचिया बेटे गोला के लिए लाए दूसरी मम्मी, भारती सिंह को नहीं पड़ा फर्क

    हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की ये मसखरी भरी वीडियो देखकर आपका भी दिन बन जाएगा, नहीं रुकेगी हंसी

    हर्ष लिंबाचिया बेटे गोला के लिए लाए दूसरी मम्मी, भारती सिंह को नहीं पड़ा फर्क

    इन दिनों कलर्स चैनल पर एंटरटेनमेंट की रात - हाउसफुल काफी देखा जा रहा है। टीवी स्टार्स यहां आकर खूब धमाचौकड़ी मचाते हैं। एक ऐसा ही नया वीडियो सामने आया है हर्ष लिंबाचिया और पुनीत पाठक के बीच मस्त नोकझोक दिखाई जाती है। पुनीत हर्ष के फलर्ट करने की शिकायत भारती सिंह से कर देते हैं। लेकिन भारती अपने पति के सपोर्ट में ही मजेदार जवाब देती हैं।

    पुनीत वीडियो कॉल करके हर्ष की हरकतों के बारे में बताते हैं। हर्ष दूसरे तरफ मोनालिसा को गले लगाकर खड़े होते हैं। जब भारती सिंह देखती हैं तो वो कहती हैं, ''मुझे हर्ष पर भरोसा हो या ना हो लेकिन मोनालिसा पर पूरा है।'' इसके बाद हर्ष और भारती का बेटा गोला भी वीडियो कॉल पर आ जाता है। हर्ष उसके सामने मोनालिसा को पकड़कर कहते हैं नई मम्मी। 

    पुनीत फिर भारती सिंह को बोलते हैं कि ये क्या कर रहा है। तो भारती सिंह कहती हैं कि अगर हर्ष ये पैसे के लिए कर रहे हैं तो कोई बात नहीं। ये सुनकर वहां खड़े सारे लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद हर्ष और पुनीत गोला से बातें करने लगते हैं। गोला इस वीडियो कॉल में भी काफी क्यूट लग रहा होता है।

    एंटरटेनमेंट की रात - हाउसफुल पिछले महीने ही शुरू हुआ है और लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। यहां पर अर्चना गौतम और रुबीना दिलैक जैसे स्टार्स भी लगातार मस्ती करते नजर आते हैं। 

    हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों अकसर एक दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं। दोनों ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। वहीं भारती सिंह ने पिछले साल 3 अप्रैल को गोला को जन्म दिया था। प्रेग्नेंट होने पर भी भारती लगातार काम करती नजर आई थीं। अब वो अपने बेटे को अकसर साथ में लेकर चलती हैं और उनका बेटा भी काफी पॉपुलर स्टार किड होता जा रहा है।

    Tags