हर्ष को बिना बताए दूसरे बच्ची की प्लानिंग करती दिखीं भारती सिंह, बोली- गोला दो साल को जाए फिर तैयारी शुरू

    भारत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दूसरे बच्चे की प्लानिंग के बारे में बात करती हुई नजर आ रही है। 

    हर्ष को बिना बताए दूसरे बच्ची की प्लानिंग करती दिखीं भारती सिंह, बोली- गोला दो साल को जाए फिर तैयारी शुरू

    अपनी कॉमेडी से सभी लोगों को हंसाने वाली भारती सिंह एक बार फिर से फैंस के बीच छाई गई है। अपने बेटा गोला के बाद वो एक और बेबी की प्लान करती हुई दिखाई दे रही है। इस बात का ऐलान उन्होंने एक वीडियो क जरिए किया है। भारती सिंह ने जिस तरह से लोगों के बीच अपनी इसको लेकर इच्छा जताई है उस देख आपकी भी हंसी छुट जाएगी। 

    दरअसल एक मीडिया हाउस के रिपोर्ट से बात से जुड़ा भारती सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब उनसे दूसरे बेबी के बारे में सवाल किया जाता है तो भारती सिंह ये कहती हुई दिखाई देती है कि बस गोला दो साल का होने वाला है। 14 महीने का होने वाला है। दो साल हो जाएगा तो बस बहन तैयारी पर लग जाएगी। इस दौरान वो बार-बार अपने पति हर्ष लिंबाचिया को दूसरे बेबी की प्लानिंग पर ध्यान देने के लिए कहती हुई दिखाई देती है। आप भी यहां देखिए भारती सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ मजेदार वीडियो। 

    भारती सिंह के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भारती सिंह काफी ज्यादा क्यूट है। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- इनको कोई बड़ी न्यूज चाहिए। तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- एक गोला पर नया गोला आएगा। इसके अलावा कुछ लोग तो हंसी वाली इमोजी वीडियो पर शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    वहीं, हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो अब्दू रोजिक के साथ वायरल हुआ था, जिसमें दोनों पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान भारती अब्दु संग मजाक भी करती हुई दिखाई दी। उन्होंने अब्दु संग काम करने की भी बात इस दौरान की। फैंस को भारती सिंह का वो वीडियो काफी पसंद आया था। 

    Tags