बीमार हुआ भारती सिंह का बेटा गोला, दुखी मन से कॉमेडियन ने बताया दर्द

    बेटे गोला के बीमार होने पर हर्ष ने खुश करने के लिए किया ये काम 

    बीमार हुआ भारती सिंह का बेटा गोला, दुखी मन से कॉमेडियन ने बताया दर्द

    कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों टीवी शोज को होस्ट करने के साथ अपना एक शो भी चलाते हैं साथ ही इनका यूट्यूब चैनल भी है जिस पर दोनों अपनी जिंदगी, काम से जुड़ी हर अपडेट शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बेटे लक्ष्य उर्फ़ गोला के जन्म से जुड़ी हर बात अपने फैंस को बताई थी। अब भारती ने बेटे गोला से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है जिससे फैंस दुखी हो गये हैं। भारती का डेढ़ साल का बेटा गोला बीमार हो गया है।

    भारती ने व्लॉग शेयर करते हुए बताया कि उनका बेटा गोला बीमार है वो इंफेक्शन कि चपेट में आ गया है जिससे उसे तेज बुखार चढ़ गया है। ये बुखार अगले 3 से 4 दिन तक रहने वाला है। भारती ने ये भी बताया कि वो बेटे की बीमारी में वीडियो नहीं बनाना चाहती थी। लेकिन गोला के सोने के बाद उन्हें ये वीडियो बनाने का टाइम मिल गया। फ़िलहाल परिवार के सभी सदस्य गोला के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

    बेटे के बीमार होने के बाद हर्ष भी परेशान हो गये हैं। ऐसे में उन्होंने बेटे को खुश करने के लिए उसके लिए एक कार खरीदी। लेकिन गोला बीमार होने की वजह से थोड़ा चिड़चिड़ा हो गया है। सब उम्मीद लगा रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में गोला बिल्कुल ठीक हंसता-खेलता हुआ नज़र आएगा।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती और हर्ष कई टीवी रियलिटी शोज़ में बतौर होस्ट कम कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास उनका शो खतरा खतरा खतरा भी है जहां वो अपने सेलेब्रिटी दोस्तों को बुलाकर उन्हें अलग खतरों का सामना करने को कहते हैं। इन मस्तीभरे शो को ऑडियंस ने पसंद किया था।

    Tags