आलिया भट्ट को अगर चाहिए मेहनती बच्चा तो माननी होगी भारती सिंह की ये सलाह, देखिए वीडियो

    आलिया भट्ट जल्दी मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इसके बावजूद अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है। इस सबके बीच भारती सिंह ने आलिया को ऐसी सलाह दी है जिसे सुनकर आप भी सहमत होंगे। 

    <p>भारती सिंह और आलिया भट्ट</p>

    भारती सिंह और आलिया भट्ट

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसके बावजूद को घर पर आराम करने की बजाए लगातार काम करती ही जा रही हैं। वो उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। जोकि प्रेग्नेंसी के बाद भी काम करना चाहती हैं। सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जोकि अपनी डिलीविरी आने के लास्ट टाइम तक काम करती रहती हैं। इस लिस्ट में वैसे भारती सिंह का भी नाम शामिल है। इस बात की जानकारी खुद भारती सिंह फैंस को एक लाइव के दौरान देती हुई नजर आईं। उन्होंने यहां तक की प्रेग्नेंट आलिया को भी एक सहीं और महत्वपूर्ण सलाह दी है जोकि हर औरत को जाननी चाहिए। 

    भारती सिंह दरअसल नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी। उस वक्त नेहा ने भारती सिंह से पूछा कि वो प्रेग्नेंट आलिया को क्या सलाह देना चाहेंगी। क्योंकि वो आधे घंटे में उनसे मिलने वाली हैं। इसका जवाब देते हुए भारती सिंह ने कहा- आलिया को ये प्लीज बोलना की मैं लास्ट डे तक काम कर रही थी। मेरी पहली डिलीवरी थी इसीलिए मुझे पता नहीं था की दर्द कैसा होता है। मुझे हल्का-हल्का दर्द हो रहा था लेकिन फिर भी मैं काम कर पा रही थी। आलिया यदि काम कर रही हैं तो उन्हें बोलना कि आप मेंटली और फिजिकली फिट रहे। लास्ट वक्त तक काम करना क्योंकि आपका बच्चा बहुत मेहनती और आपको समझने वाला होगा।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट इस वक्त अपनी फिल्म डार्लिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है। आलिया के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस शेफाली शाह और विजय वर्मा भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को इस वक्त मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 

    Tags